Select Date:

अगली महामारी के लिए अभी से रहिए तैयार, नहीं तो फिर कुछ नहीं हो पाएगा...जिनेवा में डब्‍लूएचओ मुखिया का बड़ा बयान

Updated on 23-05-2023 07:42 PM
जिनेवा:स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 76वीं विश्व स्वास्थ्य संगठन की सभा (डब्ल्यूएचओ) की शुरुआत हुई है। इसमें जीवन बचाने, सभी के लिए स्वास्थ्य चलाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह साल डब्ल्यूएचओ की 75वीं वर्षगांठ है। 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसी सम्‍मेलन में संगठन के मुखिया टेडरॉस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा हे कि अभी से ही अगली महामारी की तैयारी शुरू करनी होगी। उनकी मानें तो अगर यह अभी नहीं हुआ तो फिर कभी नहीं हो पाएगा।
महामारी रोकने पर जोर
विश्‍व स्वास्थ्य संगठन देशों के सुधार, वित्तपोषण को बढ़ावा देने और अगली महामारी की तैयारी के लिए जोर दे रहा है। कोविड-19 पर जारी डब्‍लूएचओ की तरफ से पिछले ही दिनों आपातकालीन स्थिति को खत्‍म किया गया है और कहा गया है कि अब यह महामारी नहीं है। घेब्रेयेसस ने कहा, 'अगर हम वे परिवर्तन नहीं करेंगे जो किए जाने हैं, तो कौन करेगा? अगर अभी बदलाव नहीं हुए तो फिर कब होंगे?' उनका कहना था कि यह अगली महामारी को रोकने के लिए पहले से ही बातचीत करने और तैयारियों को आगे बढ़ाने का सही समय है।
इस पीढ़ी ने किया अनुभव
उन्‍होंने कहा, 'हम इसे सड़क पर नहीं ला सकते हैं।' टेडरॉस ने कहा, 'इस पीढ़ी की महामारी के लिए प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वह पीढ़ी है जिसने अनुभव किया कि एक छोटा सा वायरस कितना भयानक हो सकता है।' उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयसस ने उन प्रमुख उपलब्धियों को याद किया, जिन्हें संगठन ने 75 वर्षों के दौरान हासिल किया है। ट्रेडोस ने कहा कि संगठन जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन से दुनिया की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

क्‍या बोले UN मुखिया
इस सभा के दौरान पिछले साल की प्रगति, उपलब्धियों और चुनौतियों के साथ-साथ संगठन के काम के अहम स्तंभों में भविष्य की प्राथमिकताओं की समीक्षा की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विधानसभा के उद्घाटन समारोह में कहा, शांति स्वास्थ्य पर निर्भर करती है, एक देश में बीमारी सभी को खतरे में डालती है, इसलिए स्वास्थ्य की बेहतरी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक जीवन प्रत्याशा 50 प्रतिशत से अधिक है, शिशु मृत्यु दर 60 प्रतिशत कम है, और चेचक को खत्‍म किया जा चुका है। गुटेरेस ने कहा, कोविड-19 महामारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य में प्रगति को रोक दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.