रेप से पहले का काट दी गांव की बिजली, फिर पिस्टल दिखा विवाहिता की लूटी अस्मत, भागलपुर में सनसनीखेज कांड
Updated on
24-08-2023 12:48 PM
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में विवाहित महिला से बलात्कार (Bihar Rape Case) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी शख्स ने रेप से पहले गांव की बिजली ही काट दी। फिर पिस्टल लेकर विवाहिता के घर में घुसा और धमकाते हुए पीड़िता से बलात्कार किया। गांव की बिजली काटकर महिला से रेप का ये सनसनीखेज कांड भागलपुर (Bhagalpur Police) के नौगछिया थाना इलाके में हुआ। हालांकि, आरोपी शख्स को जल्द ही ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
20 साल के आरोपी की करतूत
पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र बीस साल है। उसने बंदूक की नोक पर विवाहित महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने से पहले कथित तौर पर पूरे गांव का बिजली कनेक्शन काट दिया। यह मामला तब सामने आया जब बुधवार को इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ।
पीड़ित महिला की शिकायत पर एक्शन
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया कि आरोपी अरुण मंडल उर्फ बोंगा ने शुक्रवार-शनिवार की रात को बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस बलात्कार की पुष्टि करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस बीच, उस व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आरोपी अब न्यायिक हिरासत में
नौगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने घटना की पुष्टि करते हुए टीओआई को बताया कि शिकायत मिलने के बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया। ये टीम जांच में जुट गई। एसपी ने कहा कि अपराधी को गिरफ्तार करने और उसे जेल भेजने के अलावा प्रारंभिक जांच के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की जांच और जिरह के दौरान यह सामने आया कि उसने पहले ट्रांसफार्मर से गांव की बिजली की आपूर्ति काट दी। फिर पीड़ित महिला के घर में एंट्री किया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…