'पुष्पा 2' की रिलीज से पहले रश्मिका मंदाना ने अल्लू अर्जुन को दिया नायाब तोहफा, हाथ से लिखकर भेजा पैगाम
Updated on
10-11-2024 05:26 PM
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा-सा पल साझा किया है, जिसमें उनकी 'पुष्पा 2' की को-स्टार रश्मिका मंदाना का दिल छू लेने वाला जेस्चर देखने मिल रहा है। 'पुष्पा: द राइज' में श्रीवल्ली के किरदार से मशहूर हुई एक्ट्रेस ने अपने इस इमोशन से भरे अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने एक्टर को एक तोहफा भेजा है और हाथ से लिखा एक पैगाम भी।
अल्लू अर्जुन ने एक खूबसूरत नोट और प्यारे गिफ्ट की झलक शेयर की है, जो उन्हें रश्मिका से मिला है। अपने पोस्ट में उन्होंने रश्मिका को धन्यवाद देते हुए उनके इस व्यवहार की सराहना की है। उन्होंने इस तरह से यह भी बताया है कि उनके बीच ऑफ-स्क्रीन भी एक गहरी दोस्ती है।
रश्मिका मंदाना का अल्लू अर्जुन को तोहफा
रश्मिका के हाथ से लिखे नोट में वह कह रही हैं, 'मेरी मां ने कहा था कि किसी को चांदी का तोहफा देने से उसे सौभाग्य प्राप्त होता है। मुझे उम्मीद है कि यह छोटी-सा चांदी का तोहफा और मिठाई आपके लिए और ज्यादा सौभाग्य, सकारात्मकता और प्यार लेकर आएगी। आपको और आपके खूबसूरत परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। खूब प्यार, रश्मिका मंदाना।'
अल्लू अर्जुन ने रश्मिका को कहा धन्यवाद
इसके जवाब में, अल्लू ने लिखा, 'थैंक यू डियर। अब बहुत सारे लक की जरूरत है।' रश्मिका, जिन्हें प्यार से 'अशर्फी गर्ल' बुलाया जाता है, 'पुष्पा: द रूल' के मच अवेटेड सीक्वल में श्रीवल्ली के किरदार में लौटने वाली हैं। फैंस उनके इस किरदार में को दोबारा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। लेकिन उसके पहले ही इसने एक हजार करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…