Select Date:

बंद कमरे में पुतिन से मिले बेलारूसी राष्ट्रपति, निकलते ही बिगड़ी हालत तो अस्पताल में भर्ती, दिया गया जहर?

Updated on 29-05-2023 09:01 PM
मॉस्को : बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के बाद तबियत बिगड़ गई और उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बेलारूस के विपक्षी नेता वालेरी त्सेपल्को ने इसकी जानकारी दी। पुतिन से मुलाकात के बाद लुकाशेंको को मॉस्को के सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल ले जाया गया। बेलारूसी राष्ट्रपति लुकाशेंको को पुतिन के करीबी नेताओं के रूप में जाना जाता था जो यूक्रेन पर उनके हमले का समर्थन कर रहे थे।


त्सेपल्को ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, 'शुरुआती जानकारी के अनुसार, लुकाशेंकों को पुतिन के साथ बंद कमरे में मीटिंग के बाद तत्काल मॉस्को के क्लिनिकल अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उन्हें मेडिकल केयर में रखा गया है।' उन्होंने कहा कि बेलारूस के राष्ट्रपति गंभीर हालत के चलते 'प्रमुख विशेषज्ञों' की देखरेख में हैं और 'खून को साफ' किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, 'लुकाशेंको की हालत एक से दूसरी जगह ले जाने वाली नहीं है।'

लुकाशेंको को दिया गया जहर?

वालेरी ने कहा कि लुकाशेंको को क्रेमलिन की ओर से जहर देने की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि बेलारूसी तानाशाह को बचाने के प्रयास इसलिए किए जा रहे हैं ताकि किसी को 'शक' न हो। पिछले कुछ समय से लुकाशेंको के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें चल रही हैं। इस महीने की शुरुआत में लुकाशेंको मॉस्को में विक्ट्री डे परेड के तुरंत बाद रूस से निकल गए थे। उन्होंने पुतिन के साथ दोपहर का लंच भी नहीं किया था।

'मैं मरने वाला नहीं हूं'

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लुकाशेंकों काफी थके हुए लग रहे थे और उनके दाहिने हाथ पर बैंडेज लगा हुआ था। बाद में उन्होंने यह कहते हुए अफवाहों को खारिज कर दिया, 'मैं मरने वाला नहीं हूं दोस्तों! आपको आने वाले लंबे समय तक मेरे साथ संघर्ष करना होगा।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लुकाशेंको ने मई की शुरुआत में एक मीटिंग के दौरान कहा था कि वह एडेनोवायरस, सामान्य कोल्ड वायरस, से पीड़ित हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.