छिंदवाड़ा में कमलनाथ की हार जीत पर लगी 10 लाख की शर्त, इकरारनामा सोशल मीडिया में वायरल
Updated on
21-11-2023 12:43 PM
छिंदवाड़ाः विधानसभा चुनाव होने के बाद अब सभी को 3 दिसंबर के दिन होने वाली मतगणना का इंतजार है। ऐसे में पूरे प्रदेश की नजर छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर है। जहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वही उनका मुकाबला बीजेपी कैंडिडेट विवेक बंटी साहू से है। दोनों ही नेताओं के बीच हार जीत को लेकर तरह-तरह की अटकलें लग रही है। इसी के बीच बहुत ही हैराना करने वाला मामला सामने आया है। छिंदवाड़ा में दो व्यापारियों ने दोनों पार्टियों के नेताओं की हार जीत को लेकर 10 लाख रुपए की शर्त लगाई है। जिसका इकरार नामा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, जो इकरारनामा वायरल हो रहा है उसमें प्रकाश साहू और राम मोहन साहू का नाम लिखा हुआ है बाकायदा इस इकरार नाम पर रसीद भी चस्पा की गई है जिस पर कमलनाथ और बंटी साहू की हार जीत को लेकर जो शर्त लगाई गई है उसका उल्लेख है।
बंटी साहू हारे तो एक लाख, कमलनाथ हारे तो देंगे 10 लाख रुपए
छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस से पूर्व सीएम कमलनाथ और बीजेपी से विवेक बंटी साहू ने चुनाव लड़ा है। मतदान समाप्त होने के बाद कांग्रेस से जुड़े ठेकेदार प्रकाश साहू के लेटर पैड पर हार जीत की शर्त का मैटर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि यदि चुनाव में कमलनाथ हारते है तो प्रकाश साहू शर्त के मुताबिक 10 लाख रूपए राम मोहन साहू को देंगे। वहीं, विवेक बंटी साहू यदि हारते है तो राम मोहन साहू प्रकाश साहू को एक लाख रुपए 3 दिसंबर को देंगे।
वायरल हो रहा शर्त का लेटर
सोशल मीडिया में शर्त का लेटर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। व्यापारियों के बीच शर्त वाले इस लैटर पेड में बकायदा राजस्व टिकट लगाकर दोनों ही पक्षों ने साईन भी की है। इसके साथ ही तीन गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए है। अब यह शर्त का लेटर पेड सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके चटखारे भी लिए जा रहे हैं। रोचक बात यह है कि जीत हार की शर्त लगाने वाले दोनों पक्ष साहू समाज से है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…