अवध सिंह हत्याकांड के सुपारी किलर गिरफ्तार, उधर बदमाशों ने नशे में की ताबड़तोड़ फायरिंग
Updated on
13-10-2023 01:40 PM
भागलपुर: बिहार के भागलपुर की बड़ी खबरों पर नजर डालें तो पुलिस ने अवध सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस मर्डर केस में सुपारी किलर पकड़ा गया है। एक लाख में डील हुई थी। पूरा मामला गोराडीह थाना क्षेत्र के रत्तीचक गांव का है, जहां विस्मतिया बहियार में 30 अगस्त को अवध सिंह हत्याकांड हुआ था। इसा मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी सिटी एसपी अमित रंजन ने दी।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
एसपी अमित रंजन ने बताया कि अवध सिंह हत्याकांड मामले की जांच डीएसपी लॉ इन ऑर्डर गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई। एक टीम गठित की गई थी। वहीं हत्याकांड के अभियुक्त गोविंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही घटना में इस्तेमाल किए गए कुदाल को गांव के ही एक तालाब से बरामद किया गया। वहीं पुलिस की जांच में पता चला कि समीर सिंह नाम के व्यक्ति ने गोविंदा और शेखर को अवध सिंह की हत्या करने के लिए₹100000 की सुपारी दी थी।
अगस्त में हुआ था अवध सिंह का मर्डर
एसपी ने बताया कि कांड में फरार अभियुक्त समीर सिंह और शेखर की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। घटना के दिन जांच के क्रम में घटनास्थल से एक मोबाइल बरामद हुई थी। इसके आधार पर मोबाइल रखने वाले पता कर उससे पूछताछ की गई। इसने घटना होते हुए देखने की बात स्वीकार की थी। वहीं कांड में शामिल एक अभियुक्त की भी पहचान की गई थी। अवध सिंह की हत्या का साजिश रचने वाला समीर सिंह को लगता था कि उसके कारोबार को वह क्षति पहुंचा रहा है।
अपराधियों ने नशे की हालत में की ताबड़तोड़ फायरिंग
भागलपुर एक तरफ जहां पुलिस अपराध पर नकेल कसने के लिए लगातार क्राइम मीटिंग कर रही है। वहीं दूसरे और अपराधी खुले आम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहा है। मामला औद्योगिक थाना प्रक्षेत्र का है जहां देर रात मनसरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पांच व्यक्तियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग के घटना को अंजाम दिया। इसके बाद औद्योगिक थाना को इसकी सूचना मिली मौके से पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले में 5 लोग अरेस्ट
इस कार्रवाई में एयर गन और बुलेट को भी अपने कब्जे में कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त में से तीन व्यक्ति को शराब के नशे में पाया गया। वहीं पुलिस ने पांचों आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वही सिटी एसपी अमित रंजन ने बताया कि अपराधियों का वर्चस्व बनाने को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त में सतीश कुमार,पवन यादव, निशांत कुमार, सुमन कुमार और चंदन कुमार है। सबों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…