'बेवफा सनम' फेम कृष्ण कुमार की 20 साल की बेटी Tisha Kumar का निधन, इस बीमारी ने निगल ली भूषण कुमार की बहन की जान
Updated on
19-07-2024 05:22 PM
एक्टर और प्रड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी और भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार का कैंसर की वजह से निधन हो गया है। इस दुखद खबर से पूरी इंडस्ट्री इस वक्त शोक में है। तिशा केवल 20 साल की थीं और 18 जुलाई यानी गुरुवार को उन्होंने कैंसर से इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, तिशा कुमार कई साल से कैंसर से पीड़ित थीं। उनका जर्मनी में इलाज चल रहा था , लेकिन 18 जुलाई 2024 को वो ये जंग हार गईं और उनकी मौत हो गई।
परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय है
टी-सीरीज के स्पोक्स ने कहा है, 'ये परिवार के लिए बेहद मुश्किल समय है और हम रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे समय में परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए।' कृष्ण कुमार दुआ को 'बेवफा सनम' (1995) में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई फिल्मों 'लकी: नो टाइम फॉर लव', 'रेडी', 'डार्लिंग', 'एयरलिफ्ट' और 'सत्यमेव जयते' का को-प्रड्यूस किया है।
कृष्ण कुमार और तान्या सिंह की बेटी थीं तिशा
तिशा कुमार का जन्म 6 सितंबर, 2003 को कृष्ण कुमार और तान्या सिंह के घर हुआ था, जो संगीतकार अजीत सिंह की बेटी और एक्ट्रेस नताशा सिंह की बहन हैं। वह आखिरी बार 30 नवंबर, 2023 को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के प्रीमियर पर नजर आई।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…