'भाबीजी घर पर हैं!' के रोहिताश्व गौर की बेटी का बॉलीवुड डेब्यू! चाहते हैं दीपिका जैसे ए-लिस्ट एक्ट्रेस बने गीति
Updated on
26-12-2024 01:56 PM
टीवी एक्टर रोहिताश्व गौर ने 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। अब उनकी बेटी गीति भी उनके नक्शे कदम पर चलना चाहती हैं। वो भी एक्ट्रेस बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं और जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। रोहिताश्व ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी दीपिका पादुकोण की तरह बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेस बने अपनी बेटी गीति के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि गीति ने लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट्स से कोर्स पूरा किया है। वो एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी फिल्म है, जो फिल्म फेस्टिवल के लिए बनी है। हालांकि रोहिताश्व इसे बेटी का बॉलीवुड डेब्यू नहीं मानते हैं, पर इस छोटी और अच्छी फिल्म के लिए खुश हैं।
बेटी ने जमकर की है मेहनत
रोहिताश्व ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही डांस, एक्टिंग और फिल्मों में दिलचस्पी दिखाती थी। उसने कोरोना काल में इस पर पूरी तरह से फोकस किया और कई तरह के ब्यूटी कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया। रैंप वॉक किया।
पापा ने बेटी को दीं ये टिप्स
रोहिताश्व ने ये भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को हिंदी भाषा के लहजे और उसे बोलने के तरीके पर मेहनत करने के लिए कहा। उसे हिंदी और उर्दू भाषा के महत्व के बारे में भी समझाया। यहां तक कि अपने NSD के किस्से भी शेयर किए। फिटनेस के लिए मार्शल आर्ट्स सीखने और धैर्य-अनुशासन में रहने की सलाह दी है।
'बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेस बनें गीति'
गीति जिस फिल्म में नजर आएंगी, उसमें संजय मिश्रा भी हैं। खुद रोहिताश्व भी नजर आएंगे। अभी फिल्म का टाइटल तय नहीं है। डायरेक्टर वत्सल जैन हैं। रोहिताश्व की इच्छा है कि उनकी बेटी दीपिका पादुकोण की तरह बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेस बने। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने।
रोहिताश्व के पिता भी थे कलाकार
रोहिताश्व के दिवंगत पिता सुधर्शन गौर भी एक कलाकार थे। उन्होंने भी NSD से पढ़ाई की थी। अब गीति डेब्यू करने के बाद तीसरी पीढ़ी होंगी, जो एक्टिंग में अपना सफर तय करेंगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…