भाग्यश्री पिकलबॉल खेलते वक्त हुईं घायल, करानी पड़ी सर्जरी और आए 13 टांके, तस्वीरें देख डरे फैंस
Updated on
13-03-2025 03:04 PM
एक्ट्रेस भाग्यश्री घायल हो गई हैं। पिकलबॉल खेलते वक्त उनके माथे पर गहरी चोट आई और तुरंत ही डॉक्टर के पास ले जाया गया। चोट इतनी गहरी थी कि भाग्यश्री की सर्जरी करनी पड़ी, और उनके माथे पर 13 टांके आए हैं। एक्ट्रेस की अस्पताल से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
एक तस्वीर में भाग्यश्री बिस्तर पर लेटी हैं, और डॉक्टर उन्हें टांके लगा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में भाग्यश्री के माथे पर लगा गहरा कट साफ नजर आ रहा है। एक और तस्वीर है, जिसमें भाग्यश्री के माथे पर बैंडेज लगी है, और वह स्माइल कर रही हैं।
फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआ
भाग्यश्री के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं, और उन्होंने एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की कामना की है। एक ने लिखा है, 'ओहो, गेट वेल सून भाग्यश्री जी। अपना ध्यान रखना।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ।' एक और कमेंट है, 'नजर सच में लग जाती है। जल्दी ठीक हो जाओ।'
भाग्यश्री का करियर, 2021 में किया कमबैक
बताया जा रहा है कि भाग्यश्री हाल ही पिकलबॉल खेल रही थीं, और उस दौरान उनके माथे पर गहरी चोट लग गई, जिसकी सर्जरी करनी पड़ी। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो भाग्यश्री ने साल 1989 में सुपरहिट डेब्यू के बाद फिल्मों को अलविदा कह गया था। पर उन्होंने साल 2021 में कंगना रनौत स्टारर 'थलाइवी' से कमबैक किया था। इसके बाद वह प्रभास स्टारर 'राधे श्यान' में नजर आईं। साल 2023 में भाग्यश्री 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में दिखी थीं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…