भाग्यश्री को नहीं बुलाया गया है परिणीति और राघव की शादी में, इंस्टाग्राम तस्वीरों का सच कुछ और
Updated on
23-09-2023 05:16 PM
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का वेन्यू इंटरनेट पर खूब नजर आ रहा है। शुक्रवार को परिणीति और राघव के उदयपुर पहुंचने के बाद कई मेहमान एयरपोर्ट पर भी दिखे। मेहमानों की इन तस्वीरों के बीच भाग्यश्री भी अपने हसबैंड के साथ नजर आईं। इन्हें देखकर लोगों को गफलत ये हुई कि शायद इन्हें भी इस भव्य शादी में इन्वाइट किया गया है। इतना ही नहीं, भाग्यश्री के इंस्टाग्राम पोस्ट ने भी अच्छी कन्फ्यूजन क्रिएट कर दिया। उन्होंने पहले फ्लाइट से लैंडिंग वाला वीडियो शेयर किया और लोगों से पूछा कि क्या वो बता सकते हैं कि वह कहां जा रही हैं।
इसके बाद उन्होंने लोगों के भेजे गए सवालों के गलत जवाब को क्रॉस भी किया। जिस जिसने जयपुर लिखा था उसपर भाग्यश्री ने क्रॉस का निशान लगाया। यानी इससे साफ हो गया कि वो उदयपुर ही गई हैं। इसके बात लोगों के कन्फ्यूजन को हवा दी उनके बाकी के पोस्ट ने, जिसमें उन्होंने उस होटेल के अंदर की झलकियां शेयर की हैं जहां वो ठहरी हैं।
भाग्यश्री को नहीं बुलाया गया है परिणीति की शादी में
लेकिन अब सच सामने आ गया है। भाग्यश्री की टीम ने साफ कर दिया है कि उन्हें परिणीति ने अपनी शादी में इन्वाइट नहीं किया है और वो इस समारोह में शामिल होने वहां नहीं पहुंची हैं। बल्कि उनकी टीम ने कहा है कि वह वहां किसी और काम से गई हैं।
भाग्यश्री के पोस्ट ने पैदा किया कन्फ्यूजन
परिणीति और राघव रविवार को शादी के बंधन में बंधेंगे। ऐसे में हर किसी की निगाहें उदयपुर की तरफ टंगी हैं। बताया जा रहा है कि शादी का मेन फंक्शन 'द लीला पैलेस' में होगा वहीं दूल्हे के तरफ से कुछ सेरिमनी 'द ताज लेक पैलेस' में होगी। अब इन सबके बीच भाग्यश्री ने कुछ ऐसी झलकियां पोस्ट कि जिससे लोगों को गफलत हुई और उन्हें लगा कि वो इसी शादी में शरीक हुई हैं।
भाग्यश्री ने 'ताज अरावली' से कुछ झलकियां शेयर की हैं
भाग्यश्री की ये तस्वीरें 'ताज अरावली' की हैं , जबकि परिणीति और राघव की बुकिंग 'द लीला पैलेस' में हुई है। भाग्यश्री की टीम ने बताया है कि वो वहां किसी और काम से पहुंची हैं।
फोक डांस का लुत्फ उठाती दिखीं भाग्यश्री
जिस होटल में भाग्यश्री ठहरी हैं वहां की खूबसूरत शाम का ढेर सारा नजारा भाग्यश्री ने दिखाया है, जहां मेहमानों के लिए फोक डांस के अलावा खाने-पीने की शानदार व्यवस्था भी दिख रही हैं है। इन झलकियों में सभी मेहमान इस जश्न को सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…