भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना ट्रेलर: घर-बार बेचकर दिव्यांग भाई ने की बहन की शादी, अंत में जो हुआ रुला देगा
Updated on
23-07-2024 06:19 PM
मैड्ज मूवीज प्रजेंट और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भाई-बहन के अटूट स्नेह की भावुक कहानी पर आधारित फिल्म 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर एंटर10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, जो भावुक करने वाला है। इस फिल्म में ऋतु सिंह और देव सिंह ने भाई-बहन के किरदार निभाए हैं, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को दिल को छू ले लेती है। जबकि ऋतु सिंह के अपोजिट फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता गौरव झा का भी खास अंदाज देखने को मिल रहा है।
फिल्म 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' का ट्रेलर 4 मिनट 26 सेकेण्ड का है, जिसकी शुरुआत भाई को राखी बाँधने से होती है और क्लाइमेक्स में भाई की अर्थी जिन हालत में उठती है। वह अंतरआत्मा को झकझोर कर रख देने वाली है। फिल्म में देव सिंह ने एक पैर से अपाहिज भाई का किरदार निभाया है, जबकि फिल्म में ऋतु सिंह ने बहन के किरदार में हैं, जो अपने भाई से खूब प्रेम और स्नेह रखती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक भाई और बहन का अटूट स्नेह और बंधन हर मुश्किल परिस्थिति में भी मजबूत रहता है। ऋतु सिंह और देव सिंह ने अपने किरदारों में जान डाल दी है और उनकी एक्टिंग ने ट्रेलर को और भी खास बना दिया है। ट्रेलर में भावनात्मक दृश्य और दिल को छू लेने वाले संवाद दर्शकों को फिल्म के प्रति आकर्षित कर रहे हैं।
भाई-बहन के रिश्ते पर है ये फिल्म
फिल्म 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' के निर्माता प्रदीप सिंह, समीर आफताब और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा, 'यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और उनके बीच के स्नेह को दिखाने का एक प्रयास है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे और इससे जुड़े भावनाओं को महसूस करेंगे।' उन्होंने आगे बताया कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीँ, ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।
फिल्म के डायरेक्टर और कास्ट
फिल्म 'भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना' में गौरव झा, ऋतु सिंह, देव सिंह के साथ संजय पांडेय, जे नीलम, स्वीटी सिंह राजपूत, रोहित सिंह मटरू, रिंकू भारती, नीतू पांडेय, बालेश्वर सिंह, चंदन सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अभय सिंह, नंद कुवंर त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के लेखक एसके चौहान हैं और संगीतकार आजाद सिंह, विशाल सिंह हैं, जबकि गीतकार आजाद सिंह हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…