Select Date:

भारत बंद: आज बैंक खुलेंगे या नहीं? ब्रांच जाने से पहले जान लीजिए हर अपडेट

Updated on 12-02-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: देश के कई मजदूर और किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। देश की कई बैंक यूनियन भी इसमें शामिल हैं। इससे सरकारी बैंकों के कामकाज पर असर पड़ने की आशंका है। इससे बैंकों के ग्राहक कनफ्यूज हैं कि आज बैंक खुलेगा या नहीं। एसबीआई, यूको बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे कई बैंकों ने इस बारे में बीएसई को सूचना दी है। उनका कहना है कि बंद के कारण उनका कामकाज प्रभावित हो सकता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि बैंक अपनी सभी शाखाओं और दफ्तरों में सुचारू कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। बंद का कारण बैंक की शाखाओं और ऑफिसेज में कामकाज प्रभावित हो सकता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने कहा कि उसने अपनी शाखाओं और दफ्तरों ने सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन बंद के कारण कुछ हद तक कामकाज प्रभावित हो सकता है।

बैंकिंग एसोसिएशन का सपोर्ट

यूको बैंक ने अपनी फाइलिंग में कहा कि सभी ब्रांच और ऑफिसेज में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं लेकिन बंद के कारण कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) जैसी प्रमुख बैंकिंग यूनियनों ने अपने मेंबर्स से बंद का समर्थन करने को कहा है।
बैंक यूनियनों ने एक जॉइंट लेटर में कहा कि प्रस्तावित लेबर कोड वर्कर्स के खिलाफ हैं। बैंक एसोसिएशन लंबे समय से वर्क-लाइफ बैंलेस और हफ्ते में 5 दिन काम की मांग कर रहे हैं। 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट फोरम ने लेबर कोड के खिलाफ इस बंद का आह्वान किया है। इसमें इनटक, एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हैं। किसान संगठनों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ बंद का आह्वान किया है।

आरबीआई ने क्या कहा?

हालांकि बैंकों और आरबीआई ने बैंक होलिडे की घोषणा नहीं की है। इसका मतलब है कि बैंक खुले रहेंगे लेकिन उनमें कामकाज प्रभावित हो सकता है। अब कई बैंकिंग सर्विसेज ऑनलाइन हो गई हैं लेकिन ब्रांच सर्विसेज, चेक क्लीयरेंस, डिपॉजिट और विड्रॉल में दिक्कत हो सकती है। ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाओं के सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है। प्राइवेट बैंकों में सामान्य कामकाज होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों के मिलेजुले प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल (E20) को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। कई लोगों की शिकायत है कि E20 से गाड़ियों के इंजन को नुकसान हो रहा है और…
 20 July 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश…
 20 July 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में आज तेजी आई है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1 फीसदी से…
 20 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की…
 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
Advt.