Select Date:

भारत मंडपम फुटबॉल के 26 स्टेडियम के बराबर, सिडनी के ऑपेरा से भी बड़ा, जानते हैं कितना आया खर्चा

Updated on 09-09-2023 02:12 PM
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में जी20 समिट (G20 Summit) का आगाज अब होने ही वाला है। 9 से 10 सिंतबर के बीच दिल्ली में जी20 सम्मेलन होने जा रहा है। जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत आना शुरू हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलिया के पीएम समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच गए हैं। जी-20 समिट में करीब 1000 प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) इन मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। यहीं जी20 समिट होनी है।

सिडनी के ऑपेरा से भी बड़ा

सरकार ने हाल ही में प्रगित मैदान में बने इंटरनेशनल एग्जिबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का शानदार रिनोवेशन किया है। इसे भारत मंडपम नाम दिया गया है। भारत मंडपम देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है। यह सिडनी के ऑपेरा से भी बड़ा है। जुलाई में पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। भारत मंडपम के आर्किटेक्ट संजय सिंह के अनुसार इसे दिल्ली की खिड़की के रूप में डिजाइन किया गया है।

कितनी आई है लागत

सरकार ने भारत मंडपम के निर्माण और इसके सौंदर्यीकरण में 2,700 करोड़ रुपये (Bharat Mandapam Cost) खर्च किये हैं। जबकि जी20 समिट को देखते हुए नई दिल्ली के सौंदर्यीकरण में 4,604 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। जी20 समिट जैसे भारी-भरकम इवेंट का आयोजन काफी महंगा होता है। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने से लेकर, आवभगत और शहर के सौंदर्यीकरण तक, भारी-भरकम खर्च हुआ है। सरकार इस समिट की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी। इवेंट भी उतना ही खास है। आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके के पीएम ऋषि सुनक और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जैसे प्रमुख नेता समिट का हिस्सा बन रहे हैं।

कितना बड़ा है भारत मंडपम

भारत मंडपम 123 एकड़ के छेत्रफल में फैला हुआ है। यानी फुटबॉल के 26 स्टेडियम के बराबर जगह। यहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की जगह है। पीएम मोदी का कहना था कि कन्वेंशन सेंटर भारतीय जड़ों से जुड़ी आधुनिक इमारत होनी चाहिए। उसी अनुसार भारत मंडपम के हर फ्लोर, हर रूम और परिसर में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। भारत मंडपम में 7 नए एग्जिबिशन हॉल बनाए गए हैं। 7 ओपन एम्फीथिएटर हैं। यहां एक बार में 3 हजार लोग बैठ सकते हैं। इसके थर्ड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल है, जहां 7 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.