'भूतनाथ' अमिताभ संग रूह बाबा और मंजुलिका की फोटो वायरल, कार्तिक-विद्या से बोले लोग- 1 करोड़ जीतकर आना
Updated on
15-10-2024 12:25 PM
अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' जल्द ही रिलीज होगी, जिसमें कार्तिक आर्यन रूह बाबा और विद्या बालन मंजुलिका की भूमिका में नजर आएंगी। 1 नवंबर को आने वालाी इस मूवी को प्रमोट करने के लिए दोनों अमिताभ बच्चन के क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' पहुंचे, जहां उनका 'भूतनाथ' के साथ संगम हुआ और ये देख फैंस का दिल बाग-बाग हो गया। साथ ही फैंस ने एक्टर्स को 1 करोड़ जीतकर आने के लिए कहा।
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर विद्या बालन और अमिताभ बच्चन के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के सेट से एक फोटो पोस्ट की। इस दौरान तृप्ति डिमरी नजर नहीं आईं। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'रूह बाबा, मंजुलिका और भूतनाथ।' दोनों ने ही अमिताभ के साथ एक स्पेशल एपिसोड शूट किया, जिसका प्रसारण जल्द ही किया जाएगा।
लोगों ने रूह बाबा को 1 करोड़ जीतकर आने के लिए कहा
अब इन तीनों को साथ में देखकर लोगों ने भी रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, 'जब रूह बाबा और मंजू, भूतनाथ के साथ पार्टी की।' एक ने लिखा, 'उम्मीद है कि आप और विद्या बालन 1 करोड़ तो जीतकर ही आओगे।' एक ने लिखा, 'बिना एक करोड़ जीते घर वापस मत आना रूह बाबा।' एख ने लिखा, 'रूह बाबा आप भूतनाथ और मंजुलिका को पकड़ लो।' एक ने पूछा, 'एक करोड़ जीते कि नहीं?' एक ने कहा, 'सारे जवाब तो गूगल ही कर लिया होगा।'
अमिताभ की मां बनी थीं विद्या बालन
बता दें कि विद्या बालन और अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'पा' में काम किया था। एक्ट्रेस बिग बी की मां के किरदार में नजर आई थीं। वहीं अभिषेक ने पिता का किरदार निभाया था। वह फिल्म सुपरहिट हुई थी। वहीं, अब उन दोनों को साथ देखकर उस फिल्म से जुड़ी यादें ताजा हो गईं। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना 82वां जन्मदिन मनाया है और उनकी फिल्म 'वैट्टेयन' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…