एक चीन नीति मानता है भूटान, सीमा विवाद का जल्द से जल्द चाहते हैं हल, चीनी विदेश मंत्री से खुलकर बोले भूटानी मंत्री
Updated on
24-10-2023 01:48 PM
बीजिंग: चीन का लगभग अपने हर पड़ोसी के साथ सीमा को लेकर विवाद है। छोटे से भूटान के साथ भी चीन का जमीन को लेकर तनाव रहा है। लेकिन अब दोनों देश इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहते हैं। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने चीन-भूटान सीमा मुद्दे पर बातचीत के लिए सोमवार को भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी से मुलाकात की। चीन के सरकारी टेलीविजन CGTC के मुताबिक दोनों पक्षों ने सीमा विवाद जल्द से जल्द हल करने की कसम खाई।
वांग ने बताया कि सीमा वार्ता का पूरा होना और चीन-भूटान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना पूरी तरह से दीर्घकालिक है। यह भूटानी राष्ट्र के लोगों के मौलिक हितों के अनुरूप है। वांग ने कहा कि चीन जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करने के ऐतिहासिक अवसर का लाभ उठाने के लिए भूटानी पक्ष के साथ तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक दोरजी ने कहा कि पारंपरिक तौर पर दोनों देशों के संबंध मजबूत रहे हैं।
एक चीन नीति के साथ भूटान
उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि भूटान एक चीन सिद्धांत का पालन करता है। इसके साथ भूटान सीमा मुद्दे का जल्द से जल्द समाधान करने और राजनयिक संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है। चीनी विदेश मंत्री ने इस दौरान कहा है कि चीन ने हमेशा पड़ोसी को सबसे आगे रखा है और हमेशा बिना देशों के आकार की परवाह किए बिना सभी को समान माना। हालांकि वांग यहां यह बताना भूल गए कि कुछ समय पहले चीन ने सीमा के करीब भूटान से विवाद किया था।
डोकलाम को लेकर हुआ था विवाद
2017 में भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद हुआ था। डोकलाम पठार को भारत और भूटान दोनों ही भूटानी क्षेत्र मानते हैं। लेकिन चीन की ओर से इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण किया जा रहा था, जिसका विरोध भूटान ने किया था। डोकलाम भारत, तिब्बत और भूटान के त्रिकोणीय जंक्शन पर स्थित है और नाथुला पास के करीब है। नाथुला पास के जरिए ही कैलास मानसरोवर जाया जाता है, जिसे तब चीन ने रोक दिया था।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…