Select Date:

इजरायल को हथियारों से पाटने जा रहे बाइडन, गाजा में हमास का अब होकर रहेगा खात्‍मा, जानें प्‍लान

Updated on 20-10-2023 02:13 PM
बाइडन ने कहा, 'हमास और पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं लेकिन उनमें काफी कुछ साझा है। वे दोनों ही चाहते हैं कि पड़ोसी लोकतंत्र को खत्‍म कर दिया जाए।' बाइडन की योजना है कि इजरायल और यूक्रेन के लिए 100 अरब डॉलर के हथियार देने का अनुरोध किया जाए। इसमें 60 अरब डॉलर यूक्रेन और 14 अरब डॉलर इजरायल के लिए होगा। इसमें 10 अरब डॉलर की मानवीय सहायता गाजा के लोगों के लिए भी होगी। इसके अलावा 14 अरब डॉलर सीमा की सुरक्षा के लिए तथा 7 अरब डॉलर हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए होगा।

बाइडन ने कहा, 'हमास और पुतिन अलग-अलग खतरों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं लेकिन उनमें काफी कुछ साझा है। वे दोनों ही चाहते हैं कि पड़ोसी लोकतंत्र को खत्‍म कर दिया जाए।' बाइडन की योजना है कि इजरायल और यूक्रेन के लिए 100 अरब डॉलर के हथियार देने का अनुरोध किया जाए। इसमें 60 अरब डॉलर यूक्रेन और 14 अरब डॉलर इजरायल के लिए होगा। इसमें 10 अरब डॉलर की मानवीय सहायता गाजा के लोगों के लिए भी होगी। इसके अलावा 14 अरब डॉलर सीमा की सुरक्षा के लिए तथा 7 अरब डॉलर हिंद प्रशांत क्षेत्र के लिए होगा।

बाइडन ने अमेरिकी संसद से किया अनुरोध


बाइडन अपनी करीब 20 घंटे की इजरायल यात्रा के बाद अमेरिका लौटे हैं। इस यात्रा में बाइडन ने कहा कि इजरायल हॉस्पिटल पर हमले के लिए जिम्‍मेदार नहीं लग रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध के बीच इजराइल की सुरक्षा के लिए 'आज और हमेशा' अटूट समर्थन का वादा किया। उन्होंने कहा कि घिरे हुए गाजा पट्टी में निर्दोष फलस्तीनियों को दुनिया नजरअंदाज नहीं कर सकती। इजराइल की यात्रा से वाशिंगटन लौटने के कुछ घंटों बाद बाइडन ने बृहस्पतिवार रात ओवल कार्यालय से एक संबोधन में आम फलस्तीनी नागरिकों और गाजा को नियंत्रित करने वाले आतंकवादी समूह हमास के बीच अंतर बताया।

बाइडन ने कहा कि वह, इजराइल और यूक्रेन दोनों को आपातकालीन सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए शुक्रवार को संसद में तत्काल बजट अनुरोध भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में अमेरिकी सेना को बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत ने गुरुवार को इजराइल की ओर जा रही मिसाइलों को मार गिराया। वहीं, इराक और सीरिया में अमेरिकी शिविरों को बार-बार ड्रोन हमलों से निशाना बनाया गया। उत्तरी लाल सागर में अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत यूएसएस कार्नी ने यमन में हूती बलों द्वारा दागी गई तीन मिसाइलें और कई ड्रोन नष्ट कर दिये।

गाजा अस्‍पताल पर हमले में मरने वालों का आंकड़ा कम


यह कार्रवाई इजराइल की रक्षा में अमेरिकी सेना द्वारा उठाए गए पहले कदम का प्रतिनिधित्व करती है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने संवाददाताओं से कहा कि मिसाइलें संभावित रूप से इजराइल की ओर जा रही थीं। लेकिन इस बात का आकलन पूरा नहीं हुआ है वे किसे निशाना बना रही थीं। अमेरिकी सदन को इस बीच सौंपे गए एक अवर्गीकृत अमेरिकी खुफिया आकलन में इस सप्ताह गाजा के अस्पताल में हुए विस्फोट में 100 से 300 लोगों की मौत का अनुमान लगाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.