Select Date:

नाटो में सदस्‍यता पर जेलेंस्‍की को बड़ा झटका, शर्तें पूरी होने पर ही मिलेगी मेंबरशिप, यूक्रेन पर मतभेद आए सामने!

Updated on 12-07-2023 01:47 PM
विनियस: दुनिया के सबसे बड़े सैन्‍य गठबंधन नाटो में यूक्रेन की सदस्‍यता पर सबसे बड़ा सवाल पैदा हो गया है। नाटो के रवैये ने राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की को भी कन्‍फ्यूजन में डाल दिया है। सदस्‍यता मिलने पर देरी को जेलेंस्‍की ने बेतुका करार दिया। अब नाटो ने कहा है कि जब यूक्रेन पर जब सभी सहयोगी सहमत होंगे और शर्तें पूरी होंगी तो ही उसे गठबंधन में शामिल किया जाएगा। नाटो ने कहा कि वह इस बात से वाकिफ है कि इस मसले पर उसे तेजी से बढ़ने की जरूरत है। लि‍थुआनिया में इस बार नाटो शिखर सम्‍मेलन में जेलेंस्‍की को पूरी उम्‍मीद थी कि उनके देश को संगठन की सदस्‍यता मिल जाएगी। मगर फिलहाल यह होता नजर नहीं आ रहा है।

यूक्रेन को कब मिलेगा आमंत्रण
नाटो के 31 देशों वाले शिखर सम्मेलन का आयोजन लिथुआनिया की राजधानी विनियस में हो रहा है। यहां पर नाटो के मुखिया जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने जोर देकर कहा है कि गठबंधन ने रूस को हराने की कड़वी लड़ाई में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए कभी भी 'मजबूत भाषा' का प्रयोग नहीं किया है। नाटो के लीडर्स के मुताबिक यूक्रेन का भविष्य नाटो में है और सदस्‍य बनने के लिए जिस अंतिम प्रक्रिया की जरूरत है, यूक्रेन के लिए उसे छोटा कर दिया जाएगा। दूसरी ओर एक बयान में कहा गया कि जब सहयोगी सहमत होंगे और शर्तें पूरी होंगी तो ही गठबंधन में शामिल होने के लिए यूक्रेन को आमंत्रित किया जाएगा।

जेलेंस्‍की हुए परेशान
नाटो का यह रुख जेलेंस्‍की के लिए करारा झटका है। शिखर सम्मेलन के बयान में सतर्क भाषा के प्रयोग के बारे में उन्‍हें पहले से जानकारी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि यूक्रेन को नाटो में आमंत्रित करने या गठबंधन का सदस्य बनाने की कोई तैयारी नहीं है।' यूक्रेन साल 2008 से ही नाटो में शामिल होने की कोशिशें कर रहा है। यूक्रेन ने यह बात मानी है कि जब तक रूस के साथ जंग जारी है तब तक उसे नाटो की सदस्‍यता नहीं मिल सकती है। लेकिन इसके खत्‍म होने के बाद जल्‍द से जल्‍द वह इसमें शामिल होना चाहेगा।

यूक्रेन को लेकर मतभेद

नाटो के रुख ने यूक्रेन को शामिल होने की तारीख या सीधा निमंत्रण देने को लेकर इसके 31 सदस्यों के बीच मतभेद को उजागर कर दिया है। फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद से ही यूक्रेन सदस्‍यता पर जोर दे रहा है। हालांकि नाटो के सदस्‍य मानते हैं कि यूक्रेन को नाटो की सदस्‍यता रूस को फिर से हमला करने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.