एक ही एग्जिट पोल में बड़ा खेला, क्या बीजेपी और कांग्रेस दोनों जीतेंगी, जानिए पूरा मामला
Updated on
01-12-2023 12:51 PM
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तब तक राज्य के कांग्रेस और BJP नेताओं की बेचैनी और दिल की धड़कनें बढ़ी हुई रहेंगी। तमाम ग्राउंड रिपोर्ट्स में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़े मुकाबले की बात कही गई है। दोनों राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने सर्वे का हवाला देकर दोनों राज्यों में जीत का दावा कर रही हैं।
एग्जिट पोल से गहराया सस्पेंस
इसी क्रम में एक दिलचस्प वाकया हुआ। एक ही एजेंसी के नाम पर एक ही राज्य का नंबर कांग्रेस के पास अलग है, जिसमें वह जीत रही है और BJP के पास अलग नंबर है, जिसमें वह जीत रही है। दोनों पार्टियां उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की तैयारी भी कर रही हैं।
शिवराज और कमलनाथ के घर हाजिरी लगा रहे कैंडिडेट
मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार कमलनाथ के यहां संभावित विधायक हाजिरी लगा रहे हैं तो शिवराज सिंह चौहान के भी करीबी विधायक प्रत्याशी उनके संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि अगर BJP मध्य प्रदेश जीती तो शिवराज सिंह चौहान ही सीएम होंगे।
'जन की बात' के एग्जिट पोल में बीजेपी-कांग्रेस को लगभग बराबर सीट
एमपी चुनाव को लेकर जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस का पलड़ा कुछ भारी दिख रहा है। जन की बात में बीजेपी 100 से 123 और कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, अन्य को छह सीटें मिल रही हैं। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों की सीटों में खास अंतर नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सवाल ये कि क्या एमपी में मुकाबला कांटे का रहने वाला है। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…