दुर्गा पूजा से पहले बिहार के सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8 एजेंडों पर मुहर
Updated on
13-10-2023 01:33 PM
पटना : बिहार में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें तमाम विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8 एजेंडों पर सहमति बनी है। नवरात्रि से पहले इस कैबिनेट मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा था। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वाथ्य विभाग, ऊर्जा विभाग समेत कई विभागों के एजेंडों पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। माना जा रहा था कि नीतीश सरकार नवरात्र से पहले बिहार के लोगों को कोई तोहफा दे सकती है। 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रही है।
नीतीश कैबिनेट में 8 प्रस्तावों पर मुहर
कैबिनेट की बैठक में राज्य की सेवा में प्रोन्नति के पदों पर योग्यकर्मियों को कार्यकारी प्रभाव देने के संबंध में फैसला लिया गया है। दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारी और अधिकारियों के हित में सरकार की तरफ से ये तोहफा दिया गया है। वहीं नक्सल प्रभाव वाले प्रभावित राज्यों में केंद्र प्रायोजित विशेष आधारभूत संरचना योजना के तहत विशेष कार्य बल के लिए कदम उठाया गया। नक्सल प्रभावित जिलों की पुलिस को और मजबूत करने और सुदृढ़ीकरण के लिए 37,83,17,697 रुपये की स्वीकृति दी गई है।
बिहार पंचायत सेवा नियमावली के संशोधन पर सहमति
बिहार पंचायत सेवा नियमावली 2010 के नियम 2, 3, 4 और 7 में संशोधन करने को भी सहमति दे दी गई है। इंदिरा गांधी आयुर्वेद विज्ञान संस्थान पटना के क्षेत्रीय संस्थान के लिए विभिन्न विभागों के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक के अलावा 149 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीएफआर 2017 के नियम के संशोधन के अनुरूप बिहार वित्त नियमावली 150 के नियम 30 को संशोधित करने की भी मंजूरी और सहमति बन गई है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…