Select Date:

सऊदी अरब के हाथों पाकिस्‍तान की बड़ी बेइज्‍जती, क्राउन प्रिंस एमबीएस आएंगे भारत, इस्‍लामाबाद जाना कैंसिल

Updated on 02-09-2023 01:45 PM
इस्‍लामाबाद: सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को एक बड़ा झटका दिया है। जी-20 सम्‍मेलन के लिए भारत आ रहे क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद बिन सलमान (एमबीएस) ने अपना पाकिस्‍तान का दौरा फिलहाल स्‍थगित कर दिया है। पाकिस्‍तान के अखबार द नेशन ने इस बाबत जानकारी दी है। लाहौर स्थित इस अखबार ने बताया है कि सऊदी और पाकिस्‍तान के बीच हुए सलाह मश‍विरे के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस का इस्‍लामाबाद कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। दौरा क्‍यों कैंसिल किया गया है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अब कब जाएंगे पाकिस्‍तान?
सऊदी क्राउन प्रिंस एमबीएस जी-20 सम्‍मेलन के लिए भारत आने से पहले पाकिस्‍तान जाने वाले थे। पाकिस्‍तान विदेश विभाग की प्रवक्‍ता मुमताज जाहरा बलोच ने बताया है कि इस दौरे की प्‍लानिंग जारी है। जल्‍द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। उनकी मानें तो नई तारीखों का फैसला दोनों देश आपसी सहमति से मिलकर लेंगे। पाकिस्‍तान बड़ी बेसब्री से सऊदी क्राउन प्रिंस के दौरे का इंतजार कर रहा था। पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थी कि सऊदी क्राउन प्रिंस सितंबर के दूसरे हफ्ते में पाकिस्‍तान का दौरा कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि मोहम्‍मद बिन सलमान देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकर और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से मुलाकात कर सकते हैं।
यात्रा का क्‍या था मकसद
सऊदी प्रिंस आखिरी बार फरवरी 2019 में पाकिस्‍तान गए थे। उन्‍होंने तब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की थी। जानकारों का कहना था कि अगर सऊदी प्रिंस पाकिस्‍तान की यात्रा करते भी तो उसका कोई मतलब नहीं होता। पाकिस्‍तान में इस समय एक अंतरिम सरकार है। कार्यवाहक पीएम नई सरकार के सत्ता में आने तक किसी भी बड़े निर्णय को करने के हकदार नहीं है। कहा जा रहा था कि सऊदी प्रिंस की यात्रा एक रणनीतिक संतुलन के तहत होती क्‍योंकि खाड़ी देश पाकिस्‍तान में भारी निवेश कर रहा है। यह बात भी दिलचस्‍प है कि मोहम्‍मद बिन सलमान को पिछले साल भी पाकिस्‍तान जाना था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था।

भारत में दौरे की तैयारियां
विदेश नीति के जानकारों की मानें तो एमबीएस अगर भारत आते तो वह पहले मंत्री होते जो एक ही यात्रा में पाकिस्तान और भारत का दौरा करते। भारत ने आधिकारिक तौर पर उनकी पिछली यात्रा पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। लेकिन अगर कोई विदेश मंत्री भारत और पाकिस्तान का एक साथ दौरा करता था तो इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाती थी। सलमान 11 सितंबर को भारत के राजकीय दौरे पर होंगे। उनका यह दौरा G20 शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के बाद होग। साल 2019 में मोहम्मद बिन सलमान पहली बार भारत यात्रा पर आए थे। पुलवामा आतंकी हमले के बाद उनकी यह यात्रा काफी अहम थी। उस समय वह सऊदी के उप-प्रधानमंत्री थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.