ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की सुरक्षा में बड़ी चूक, ऑनलाइन लीक हो गया पर्सनल मोबाइल नंबर
Updated on
23-10-2023 02:24 PM
लंदन: यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ऋषि सुनक का मोबाइल फोन नंबर ऑनलाइन पब्लिश हो गया है। ब्रिटिश अखबार द सन ने दावा किया है कि पीएम का निजी मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर एक प्रैंक के दौरान सामने आया था। यहां पर उनके फोन की घंटी बजने और आंसरिंग मशीन के मैसेज का एक ऑडियो भी पोस्ट किया गया था। सुनक के मोबाइल नंबर को लेकर यह दावा तब सामने आया है जब उन्हें अपने फोन से सभी व्हाट्सएप संदेशों को आधिकारिक कोविड-19 जांच के लिए नहीं देने की वजह से खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
वैरीफाई हुआ नंबर द सन का दावा है कि उस नंबर को वैरीफाई भी कर लिया गया है। सुनक का यह वह नंबर है जिसका उपयोग उन्होंने कई वर्षों तक किया था। सुनक के पास यह नंबर तब था जब वह पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के कैबिनेट में चांसलर थे। हालांकि जब पिछले साल उन्होंने पीएम का पद संभाला था तो उन्हें एक नई डिवाइस दे दी गई थी। सुनक को कोविड-19 जांच के लिए मोबाइल नंबर नहीं देने की वजह से काफी विरोध झेलना पड़ा था। उस समय सुनक ने कहा था कि उन्होंने ऐप का बैकअप नहीं लिया था और महामारी के बाद से कई बार फोन बदल चुके हैं।
फंस गए सुनक लेकिन सोशल मीडिया की पोस्ट से सुनक का दावा गलत साबित हो जाता है। पोस्ट से पता लगता है कि सुनक का वह फोन अभी तक चालू है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता के हवाले से स्काई न्यूज ने कहा है कि इसे सुरक्षा मामला मानते हुए इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया गया है। हम सुरक्षा मामलों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। यह दूसरी बार है जब किसी प्रधानमंत्री का फोन नंबर ऑनलाइन लीक हो गया है। साल 2021 में तत्कालीन पीएम जॉनसन का मोबाइल नंबर वेबसाइट पर आ गया था। यह वह नंबर था जिसे जॉनसन 15 वर्षों से प्रयोग कर रहे थे।
जब जॉनसन का नंबर हो गया लीक साल 2006 में जब जॉनसन हायर एजुकेशन मिनिस्टर थे तभी एक प्रेस रिलीज के नीचे उनका नंबर जारी कर दिया गया था। उस समय की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सीनियर अधिकारियों ने पहले ही सुरक्षा संबंधी चिंताओं की वजह से जॉनसन को फोन नंबर बदलने की सलाह दी थी। जॉनसन ने बाद में कोविड पूछताछ में यह भी दावा किया कि वह फोन चालू करने के बारे में सुरक्षा चिंताओं के कारण महामारी से जुड़े मैसेज हासिल करने में असमर्थ थे। इसके बाद रिपोर्ट्स आई थीं कि जॉनसन डिवाइस के लिए जरूरी पिन भी भूल गए थे।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…