लखनऊ वालों के लिए बड़ी खबर, आज से शहीद पथ पर नो एंट्री, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम को जान लीजिए
Updated on
06-12-2023 12:41 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम की स्थिति से लोगों को निजात दिलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बुधवार से नो एंट्री के नए नियम लागू किए गए हैं। शहीद पथ पर पहली बार छोटे से लेकर बड़े कॉमर्शियल वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। इन वाहनों के परिचालन पर सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रोक लगी रहेगी। बड़े कॉमर्शियल वाहनों में तेल गैस के टैंकर, निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन और भारवाहक वाहन से लेकर ऑल इंडिया परमिट वाले प्राइवेट बस भी शामिल हैं। इन वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है।
राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक लोड संभालने के लिए वाहनों के परिचालन पर विशेष निर्देश जारी किया गया है। भारी वाहन सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रतिबंधित किए गए हैं। इन वाहनों का आवागमन केवल रात 9:00 बजे सुबह 9:00 बजे तक होगा। एलडीसी ट्रैफिक जयकुमार ने इस संबंध में कहा है कि सुबह 9:00 बजे रात 9:00 बजे तक साथ में ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। यह व्यवस्था 15 दिन के लिए लागू की गई है। इस पर सुझाव भी मंगाया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
ट्रांसपोर्टर्स ने जताई नाराजगी
शहीद पथ पर नो एंट्री नियम लागू किए जाने परलखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। ट्रांसपोर्ट्स का कहना है कि नो एंट्री खुलने पर हाईवे पर जाम लग जाएगा। शहीद पथ पर बुधवार सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री बुधवार से शुरू हो बई है। एसोसिएशन के संगठन महामंत्री पंकज शुक्ला ने कहा कि बिना सरकारी आदेश के नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले रास्तों पर नो एंट्री का फरमान तुगलकी है। छोटे- छोटे जिलों से आने वाले वाहन नो एंट्री के दौरान इकट्ठा होंगे। नो एंट्री खुलने पर नेशनल हाईवे जाम हो जाएगा।
तमाम कॉमर्शियल वाहनों पर रहेगी रोक
शहीद पथ पर तमाम कॉमर्शियल वाहनों पर रोक रहेगी। तेल टैंकर तक शहीद पथ पर नहीं जाएंगे। कामता से कानपुर रोड को जोड़ने वाले करीब 23 किलोमीटर लंबे शहीद पथ पर आज से कॉमर्शियल वाहन को सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रतिबंधित किए गए हैं। शहीद पथ पर रोडवेज बस, सिटी बस, एम्बुलेंस, शव वाहन, ओला, उबर और अन्य सार्वजनिक वाहनों के चलने की अनुमति दी गई है। ऑटो और ई- रिक्शा को सर्विस लाइन पर चलाने की अनुमति दी गई है।
आउटर रिंग रोड से जा सकेंगे भारी वाहन
भारी वाहन आउटर रिंग रोड से जा सकेंगे। बाराबंकी और कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन आउटर रिंग रोड से होकर आएंगे- जाएंगे। उन्हें शहीद पथ पर आने की जरूरत नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आउटर रिंग रोड पर सीतापुर रोड से मोहान रोड को छोड़कर अन्य इलाकों में ट्रैफिक शुरू हो गया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…