इजरायल सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट अमेरिका के साथ करता है। इजरायल के कुल एक्सपोर्ट में अमेरिका की हिस्सेदारी 26.5 फीसदी की है। वहीं अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा निर्यात वो चीन को करता है। कुल निर्यात में चीन की हिस्सेदारी 7.8 फीसदी है। इसका बाद फिलीस्तानी क्षेत्र में 6.4 फीसदी , भारत से 4.4 फीसदी, जर्मनी से 3.4 फीसदी, आयरलैंड से 3.36 फीसदी, ब्रिटेन से 3.35 फीसदी , नीदरलैंड से 3.2 फीसदी, तुर्की से 3.1 और ताइवान से 2.6 फीसदी का निर्यात है। अमेरिका और इजरायल के बीच हर साल 17 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट होता है तो वहीं चीन से 5.04 फीसदी का कारोबार होता है।