त्योहारी सीजन में बड़ी राहत, थोक महंगाई दर छठे महीने भी '0' से नीचे
Updated on
17-10-2023 10:35 AM
नई दिल्ली : थोक महंगाई में सितंबर में लगातार छठे महीने गिरावट आई है। सिंतबर में यह शून्य से 0.26 प्रतिशत नीचे रही है। होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) आधारित महंगाई अप्रैल से लगातार शून्य से नीचे बनी है। अगस्त में यह शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे थी। सितंबर में (-) 0.26 फीसदी की गिरावट अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बहुत कम है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान था कि थोक महंगाई बढ़ने की दर पिछले महीने 0.7 फीसदी होगी।
सितंबर 2022 में WPI आधारित इन्फ्लेशन 10.55 प्रतिशत थी। खाद्य वस्तुओं की महंगाई पिछले दो महीनों में दोहरे अंक में रहने के बाद, सितंबर में घटकर 3.35 प्रतिशत हो गई। अगस्त में यह 10.60 प्रतिशत थी। नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस( \RNSO) की ओर से पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में रिटेल महंगाई सालाना आधार पर घटकर तीन महीनों के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत पर आ गई। सब्जियों एवं ईंधन की कीमतें कम होना इसकी मुख्य वजह रही। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने 2023-24 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा है।
इसलिए आई गिरावट :
मुख्य रूप से पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में रासायनिक उत्पादों, खनिज तेल, कपड़ा, बुनियादी धातुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण कमी आई है। फ्यूल एंड पावर सेग्मेंट का इनफ्लेशन सितंबर में शून्य से 3.35 प्रतिशत नीचे रही, जो अगस्त में शून्य से 6.03 प्रतिशत नीचे थी। हालांकि, सितंबर में दालों, प्याज, दूध और फलों जैसे खाद्य पदार्थों की इन्फ्लेशन में कुछ तेजी देखी गई।
सरकार का कहना है:
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ' सितंबर में भी थोक महंगाई के नेगेटिव रहने के पीछे केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट्स, मिनरल ऑयल्स, टेक्सटाइल्स, बेसिक मेटल्स और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में आई गिरावट है। इस महीने सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।'
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…