पेट्रोल पंप पर बड़े लूट की थी प्लानिंग, तभी मैनेजर ने छिन ली बदमाशों से पिस्टल, फिर क्या हुआ
Updated on
05-09-2023 01:52 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट को अंजाम देने की योजना बनाई थी। हालांकि, उन्हें उस तरह से कामयाबी नहीं मिल सकी। बेखौफ बदमाश केवल 7500 रुपये ही लेकर भागने में सफल रहे। बताया जा रहा कि बाइक से आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर भारी कैश लूट का प्लान किया था। उन्होंने पिस्टल लहराते हुए मैनेजर से कैश मांगे। हालांकि, पेट्रोलपंप कर्मियों की एकजुटता से बदमाशों के पैर उखड़ गए। वो महज 7500 रुपये लेकर फरार हो गए।
बाइक से आए थे बदमाश
पेट्रोल पंप पर लूट का पूरा मामला सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया रघुनाथपुर स्थित आम्रपाली सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का है। बाइक पर पहुंचे तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश लूटने का प्रयास किया। कैश काउंटर का दरवाजा अंदर से बंद रहने के कारण बाहर से ही अपराधियों ने मैनेजर पर पिस्टल तान दी। उन्होंने कैश की डिमांड कर दी। इसी दौरान मौका पाकर मैनेजर ने अपराधी का पिस्टल छीन लिया और एक फायर भी कर दिया।
पेट्रोल पंप मैनेजर ने दिखाई बहादुरी
अचानक हुए पलटवार से अपराधी बैकफुट पर आ गए। वो मौके से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने नोजलमैन से 7500 रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन, थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की। मैनेजर ने पुलिस को पिस्टल सौंप दिया। एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि आम्रपाली सर्विस स्टेशन पर सोमवार शाम बाइक से तीन अपराधी पहुंचे थे। एक अपराधी बाइक पर ही रहा। दूसरे ने देवरिया निवासी नोजलमैन राजेश सिंह को कब्जे में लेकर बिक्री के 7500 रुपया लूट लिए। तीसरा अपराधी पिस्टल लहराते हुए कैश काउंटर पर पहुंचा।
7500 ही लूटकर भागे बदमाश
बताया जा रहा कि मैनेजर ने कैश काउंटर का गेट अंदर से बंद कर लिया था। यही नहीं उनके बदले तेवर को देखते हुए अपराधी को बैकफुट पर आना पड़ा। तीनों अपराधी फायरिंग करते हुए सरैया की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। इस पेट्रोल पंप पर पहले भी अपराधियों की ओर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…