बिग बॉस 17 प्रोमो, 9 नवंबर: 'भटकती आत्मा' बनीं अंकिता लोखंडे ने ऐश्वर्या समेत इन सदस्यों से छीनी सत्ता की पावर
Updated on
09-11-2023 03:20 PM
'बिग बॉस 17' में 9 नवंबर का एपिसोड और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। इस एपिसोड में कुछ सदस्यों से सत्ता पाने की पावर छीन ली जाएगी, जिसमें ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट और विक्की जैन का भी नाम शामिल है। लेकिन इससे पहले घर में मंजुलिका की भटकती आत्मा पहुंच जाती है। जब ऐसा होता है तो सभी मोहल्लेवाले डर जाते हैं और समझ नहीं पाते कि क्या हो रहा है। तभी अंकिता लोखंडे मंजुलिका बनकर आती हैं और 'आमि जे तोमार' पर डांस करती हैं। साथ में सना रईस खान और खानजादी भी होती हैं।
मेकर्स ने 9 नवंबर के Bigg Boss 17 के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस Ankita Lokhande की परफॉर्मेंस के बाद उनसे उन तीन सदस्यों को लाल गुलाल लगाने के लिए कहते हैं, जिन्हें वह पावर की रेस से बाहर करना चाहती हैं।
अंकिता ने छीनी ऐश्वर्या और नील की पावर
अंकिता पहले ऐश्वर्या शर्मा का नाम लेती हैं और कहती हैं कि वह अभी पावर लेने के काबिल नहीं हैं। यह कहकर वह उनके ऊपर गुलाल फेंक देती हैं। वह नील से भी खास पावर ले लेती हैं, और उनके ऊपर लाल गुलाल फेंकती हैं। वहीं सना रईस खान, ईशा और विक्की जैन की पावर लेती हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि अंकिता, सना और खानजादी एक-एक करके नील भट्ट, ऐश्वर्या, विक्की, अरुण, ईशा और अनुराग को बुलाती हैं और उनकी पावर छीनती हैं।
कौन होगा विनर, किसे मिलेगी सजा?
अब देखना यह होगा कि इस टास्क में कौन विनर होगा और जीतने वाले को क्या खास अधिकार मिलेंगे। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि जिन-जिन सदस्यों के ऊपर गुलाल फेंका गया और पावर वापस ली गई, उन्हें क्या सजा मिलेगी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…