'बिग बॉस' और उनके लाडले विवियन डीसेना की खुली पोल? अविनाश की बातें सुन लोग बोले- कन्फेशन रूम में पढ़ाई गई पट्टी
Updated on
21-11-2024 02:20 PM
'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना को हमेशा ही 'लाडला' कहा जाता रहा है। इस सीजन की शुरुआत से ही मेकर्स पर विवियन को फेवर करने का आरोप लगता रहा है। हालांकि, इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला था, पर अब यूजर्स ने सबूत जुटा लिया है और उनका दावा है कि विवियन को कलर्स चैनल और मेकर्स खूब सपोर्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया गया है कि बिग बॉस किस तरह विवियन को सपोर्ट करते आ रहे हैं।
'बिग बॉस 18' की जब शुरुआत हुई थी, तो अविनाश मिश्रा घरवालों के बीच एक विलेन के तौर पर उभरे थे। घर में ही नहीं, बल्कि बाहरी दुनिया में भी काफी लोग अविनाश के खिलाफ खड़े हो गए थे। एक तरफ अविनाश और दूसरी तरफ सभी घरवाले...यही चल रहा था। यहां तक कि विवियन भी कई बार अविनाश से लड़ पड़े थे। वह हीरो बनकर सभी घरवालों को समझाते और मुद्दे सुलझाते नजर आते थे। यहां तक कि जब अविनाश को जेल भेजा गया और राशन का कंट्रोल भी उन्हें दे दिया गया, तो विवियन ने अविनाश के खिलाफ बिगुल फूंक दिया था।
अविनाश जेल में और विवियन कन्फेशन रूम में, बदल गया सब
लेकिन जब बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा को निकालने और राशन पर फैसला लेने के लिए विवियन डीसेना, चाहत पांडे और नायरा बनर्जी को कन्फेशन रूम में बुलाया, तो सबकुछ बदल गया। यूजर्स का कहना है कि अविनाश उस टास्क में गलत थे, पर बिग बॉस ने उन्हें सही बताया और यही बात विवियन और चाहत के दिमाग में भी फीड कर दिया था। इसके बाद तो विवियन के तेवर और उनका पूरा गेम ही बदल गया।
विवियन करने लगे अविनाश को सपोर्ट
विवियन ने अचानक से अविनाश को सपोर्ट करना शुरू कर दिया। इसका खुलासा खुद अविनाश ने किया है, जिसका एक वीडियो X पर चर्चा में है। अविनाश ने बताया कि बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में विवियन को बुलाकर कहा कि वह गलत हैं और अविनाश सही हैं। इसके बाद ही उनका गेम बदला। अविनाश की बातें सुनकर और यह वीडियो देखकर यूजर्स का कहना है कि विवियन को कन्फेशन रूम में पट्टी पढ़ाई गई।
अविनाश का खुलासा, हो गया था विवियन के बदले तेवर का अंदाजा
वीडियो में अविनाश को-कंटेस्टेंट को बताते नजर आ रहे हैं कि बिग बॉस ने विवियन को पहले कन्फेशन रूम में बुलाया था। वहां उन्हें बताया गया कि शुरुआती हफ्तों में किस तरह से गेम खेलना है। खुद अविनाश को इसका अंदाजा हो गया था। उन्हें विवियन और चाहत पांडे दोनों का अंदाज काफी बदला-बदला लगा।
अब अविनाश गलत भी हों, तब भी उनका पक्ष लेते हैं विवियन
यूजर्स का यहां तक कहना है कि कन्फेशन रूम से आने के बाद से विवियन ऐसे हो गए कि अविनाश गलत भी होते हैं, तो भी उनका ही पक्ष लेते हैं। यूजर्स का यह भी कहना है कि विवियन 'बिग बॉस 18' की शुरुआत में करणवीर की साइड लेते थे। दोनों शो के पहले से दोस्त थे, पर बिग बॉस ने डर्टी गेम खेलकर उनके बीच फूट डाल दी।
विवियन और अविनाश का मजबूत बॉन्ड
इसके बाद से अब घर में जितने भी मुद्दे होते हैं, और कोई अविनाश के खिलाफ होता है, तो विवियन फट से उनके साथ खड़े हो जाते हैं। इसी तरह अविनाश भी विवियन का सपोर्ट करते नजर आते हैं। अब तो हर बीतते दिन के साथ विवियन डीसेना और अविनाश का बॉन्ड काफी मजबूत होता जा रहा है। इसकी बानगी 16-17 नवंबर के 'वीकेंड का वार' में भी देखने को मिली थी। जब सलमान ने घरवालों से टास्क करवाया, तो उसमें भी विवियन ने अविनाश का सपोर्ट किया।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…