Select Date:

पति संग 'बिग बॉस' फेम श्रीजिता डे ने मनाया क्रिसमस

Updated on 25-12-2023 02:23 PM

टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे और उनके पति माइकल ब्लोहम-पेप शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस मना रहे हैं। बता दें, जर्मनी के रहने वाले माइकल फिलहाल भारत में काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस को मानें तो क्रिसमस उनका फेवरेट फेस्टिवल है।

हालांकि इस बार श्रीजिता और माइकल जर्मनी नहीं जा सके तो वे छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं। दोनों ने पहले से ही घर पर अपना क्रिसमस ट्री सजा लिया है और उत्सव का माहौल पसंद कर रहे हैं।

श्रीजिता कहती हैं, 'मेरे लिए ये फेस्टिवल बहुत स्पेशल है। दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही मैं इसकी तैयारी में जुट जाती हूं। इस साल हम क्रिसमस के मौके पर अपने घर, मुंबई में नहीं होंगे। हम वेकेशन पर होंगे। इसलिए हमने पहले ही अपने घर पर क्रिसमस ट्री लगा दिया और उसे डेकोरेट कर दिया।'

माइकल भी शादी के बाद, श्रीजिता के साथ अपना पहला क्रिसमस मनाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वो कहते हैं- 'इस साल हम भले ही क्रिसमस के दिन घर पर ना हों लेकिन हमने एक हफ्ते पहले से ही सेलेब्रेट करना शुरू कर दिया है। मेरी मम्मी ने जर्मनी से हमारे लिए क्रिसमस पर स्पेशल चॉकलेट-कुकीज भेजे हैं। हम उसे हर दिन खाकर खूब एन्जॉय करते हैं।'

श्रीजिता की मानें तो उनसे ज्यादा माइकल इंडियन फेस्टिवल को एन्जॉय करते हैं। वो कहती हैं- क्रिसमस सेलिब्रेशन तो मैं बचपन से देखती आ रही हूं लेकिन माइकल के लिए इंडियन फेस्टिवल काफी नए हैं जैसे कि दिवाली, होली।

उनके देश, जर्मनी में ये सब फेस्टिवल सेलिब्रेट नहीं किए जाते। जितना मैं देख पा रही हूं, माइकल इन सभी फेस्टिवल को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इस साल शादी के बाद हमारा पहला गणपति सेलिब्रेशन था हालांकि वर्क कमिटमेंट की वजह से मैं इस बार घर पर गणेशजी की स्थापना नहीं करना चाहती थी। लेकिन माइकल बहुत एक्साइटेड थे और आख़िरकार हम बप्पा को घर ले आए।

माइकल आगे कहते हैं, 'मुझे गणेश चतुर्थी बहुत पसंद है। बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। साथ-साथ होली और दिवाली भी एन्जॉय करता हूं।'

बता दे, 6 महीने पहले ही 'बिग बॉस 16' की कंटेस्टेंट रहीं टेलीविजन एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने माइकल ब्लोम पेप से क्रिश्चियन वेडिंग की थी। जल्द ही वे गोवा में ट्रेडिशनल शादी करेंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.