Select Date:

अंतरिक्ष में हुआ अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट, सौरमंडल से भी 100 गुना विशाल, वैज्ञानिक हैरान

Updated on 12-05-2023 07:04 PM
वॉशिंगटन: खगोलविदों ने अंतरिक्ष में अब तक के सबसे बड़े ब्रह्मांडीय विस्फोट को देखा है। उन्होंने अंतरिक्ष में एक ऐसा आग का गोला देखा है जो हमारे सौर मंडल से 100 गुना ज्यादा बड़ा है। दूर के ब्रह्मांड में अचानक ये तीन साल पहले धधकने लगा था। खगोलविदों ने कहा कि इस पेचीदा घटना को समझने के लिए और भी ज्यादा शोध की जरूरत है। अंतरिक्ष में अब तक देखे गए सबसे बड़ धमाके से जुड़ा अध्ययन रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के मासिक नोटिस में प्रकाशित किया गया।

इस धमाके को AT2021lwx नाम दिया गया है। ज्यादातर सुपरनोवा के धमाके कुछ महीनों तक ही चलते हैं, लेकिन उनकी तुलना में यह वर्तमान में तीन साल से ज्यादा समय तक चला है। साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के नेतृत्व वाले खगोलविदों का मानना है कि यह विस्फोट गैस के एक विशाल बादल के कारण हुआ है। संभवतः ये हमारे सूर्य से हजारों गुना बड़ा है, जिसे एक विशाल ब्लैक होल ने अपने अंदर समा लिया। अध्ययन के मुताबिक यह विस्फोट लगभग 8 अरब प्रकाश वर्ष दूर हुआ था। अभी भी दूरबीनों के एक नेटवर्क से इसका पता लगाया जा रहा है।

पिछले साल दिखा था सबसे चमकदार धमाका


शोधकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बेहद कम देखने को मिलती हैं। इतने बड़े पैमाने पर इसे पहले कभी नहीं देखा गया। पिछले वर्ष खगोलविदों ने एक विस्फोट देखा था, जिसे रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे चमकीला बताया गया था। यह एक गामा किरण विस्फोट था, जिसे GRB 221009A या बोट के नाम से जाना जाता है। AT2021lwx की तुलना में बोट ज्यादा चमकदार था, लेकिन यह कुछ ही समय तक दिखाई दिया। जिसका सीधा अर्थ है कि AT2021lwx की ऊर्जा कहीं ज्यादा थी।

कुछ महीनों तक रहते हैं सुपरनोवा


पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के भौतिकी और खगोल विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डैनी मिलिसावल्जेविक के मुताबित AT2021lwx को 2020 में पहली बार कैलिफोर्निया की ज्विकी ट्रांसिएंट फैसिलिटी से देखा गया था। लेकिन अभी तक वैज्ञानिकों को इस विस्फोट का पैमाना नहीं पता चल सका है। शोध का नेतृत्व करने वाले साउथेम्प्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता फिलिप विस्मैन का कहना है कि, 'ज्यादातर सुपरनोवा सिर्फ कुछ महीनों तक ही चल पाती हैं और फिर धीरे-धीरे लुप्त हो जाती हैं। अंतरिक्ष में ऐसे किसी विस्फोट का दो साल से ज्यादा चलना बेहद असामान्य था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.