'बिहार सरकारी नौकरियों के लिए बन गया मॉडल', Tejashwi Yadav बोले- 10 लाख युवाओं को जॉब देने का वादा पूरा करेंगे
Updated on
25-08-2023 01:27 PM
नई दिल्ली/ पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी अगर किसी राज्य में निकाली जा रही है तो वो बिहार है। दिल्ली में तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उनका राज्य सरकारी नौकरियों के लिए एक मॉडल बन गया है। किसी भी राज्य ने नीतीश कुमार सरकार की तरह खाली पड़े पदों को भरने के लिए रिक्तियों की घोषणा नहीं की है। बिहार के डिप्टी सीएम ने राज्य में नौकरी के अवसरों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी महागठबंधन सरकार इस कार्यकाल में अपने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे को पूरा करेगी। लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने कहा कि, 'बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हमारा मुख्य एजेंडा बेरोजगारी था। हमने कहा था कि सरकार बनी तो हम 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। हम अपनी सरकार बनने के बाद से रिक्तियों की घोषणा कर रहे हैं। हमने राज्य में लगभग 5 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। इससे पहले 70 हजार नए पुलिसकर्मियों को भर्ती किया गया था।'
स्वास्थ्य क्षेत्र में करेंगे 1.5 लाख नौकरियों का सृजन: तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में शिक्षकों के लिए 1 लाख 75 हजार नौकरियों की घोषणा की गई। ये बहाली होने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों के लिए बहाली निकाली जाएंगी। यादव ने आगे कहा कि 'राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए नीतियों की घोषणा करने की भी योजना बना रही है, जो इस क्षेत्र में लगभग 1.4 से 1.5 लाख नौकरियों का सृजन करेगी।'
स्वास्थ्य क्षेत्र में करेंगे 1.5 लाख नौकरियों का सृजन: तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में शिक्षकों के लिए 1 लाख 75 हजार नौकरियों की घोषणा की गई। ये बहाली होने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों के लिए बहाली निकाली जाएंगी। यादव ने आगे कहा कि 'राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए नीतियों की घोषणा करने की भी योजना बना रही है, जो इस क्षेत्र में लगभग 1.4 से 1.5 लाख नौकरियों का सृजन करेगी।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…