कमलेश के सेलफोन पर भेजे गए थे सवालों के जवाब
एसपी सुशील कुमार ने बताया कि कांस्टेबल कमलेश परीक्षा के बाद नालंदा लौट आया था। गिरफ्तारी के बाद कमलेश से हुई पूछताछ के दौरान पता चला कि सवालों के जवाब कमलेश के सेलफोन पर भेजे गए थे। उसने आंसर की का प्रिंटआउट लिया। इसके बाद आंसर की अपने बहनोई सहित 6-7 परीक्षार्थियों को दी थी।ईओयू के एसपी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात सीएसबीसी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सीएसबीसी को पेपर लीक की जानकारी खुद 1 अक्टूबर को मिली थी।
