Select Date:

बिलकिस मामला: गुजरात सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों रद्द कर दिया

Updated on 09-01-2024 01:16 PM

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के खिलाफ फ़ैसला दिया है। दरअसल, गुजरात सरकार ने गैंगरेप और मारपीट के 11 दोषियों को समय से पहले रिहा कर दिया था। हाईकोर्ट ने इन दोषियों के खिलाफ जो टिप्पणियाँ की थी, वह भी छिपाई गई।

इससे भी बड़ी बात ये कि इनके ख़िलाफ़ पूरी सुनवाई महाराष्ट्र में हुई लेकिन आचरण और चाल- चलन ठीक बताकर गुजरात सरकार ने इन्हें रिहा कर दिया। जबकि यह अधिकार अगर किसी को था भी तो वह महाराष्ट्र सरकार को था।

कोर्ट ने इन सबकी की रिहाई का गुजरात सरकार का फ़ैसला अब रद्द कर दिया है और कहा है कि दो हफ़्ते के भीतर ये सब के सब अपने आप को सरेंडर करें। इन्हें जेल में वापस डाला जाए और फिर इस बारे में अगर कोई फ़ैसला करना ही है तो वह महाराष्ट्र सरकार करे। कोर्ट ने साफ़ कहा कि गुजरात सरकार ने इस मामले में सत्ता का दुरुपयोग किया है।

इस तरह आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत कोई सरकार किसी गंभीर अपराध के दोषी को रिहा नहीं कर सकती।

हालाँकि मामला दो राज्यों के बीच का था इसलिए इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भी अपील या फ़ाइल तो जानी ही चाहिए थी, लेकिन क्या हुआ, कैसे हुआ, यह कोई नहीं जानता। वास्तविकता में, अपराध का स्थान और कारावास का स्थान ज़्यादा महत्व नहीं रखता। कम से कम उस स्थान पर पदस्थ राज्य सरकार को भी वह कोई अधिकार तो नहीं ही मिलता। असल हक़दार वह सरकार है जिसके राज्य में अपराधियों के खिलाफ केस चल रहा है या सुनवाई चल रही है और सजा का आदेश हुआ है।

इसी सिद्धांत के तहत गुजरात सरकार को इनकी रिहाई का अधिकार नहीं था। महाराष्ट्र सरकार को ही इस बारे में कोई फ़ैसला लेना था जो कि नहीं लिया गया। मामला 2002 का है जब गुजरात में दंगे हुए थे। दाहोद ज़िले की लिमखेडा तहसील के रंधिकपुर गाँव में दंगाइयों की भीड़ बिलकिस बानो के घर में घुस गई थी। बिलकिस तब जान बचाने के लिए अपने परिवार के साथ खेत में छिप गई थी। दंगाई वहाँ भी पहुँच गए। बिलकिस के साथ गैंगरेप किया।

बिलकिस की माँ और तीन अन्य महिलाओं के साथ भी रेप हुआ। परिवार के 17 में से सात सदस्यों की हत्या भी की गई। गैंगरेप के 11 दोषियों को 2004 में गिरफ्तार किया गया और 2008 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने इन दोषियों को उम्रक़ैद की सजा सुनाई थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इन सभी की सजा को बरकरार रखते हुए पहले मुंबई की ऑर्थर रोड जेल भेज दिया था। बाद में नासिक जेल भेजा गया। क़रीब नौ साल बाद इन सभी को गोधरा की सब जेल भेज दिया गया था। जहां से 15 अगस्त 2022 को इन गुजरात सरकार ने इन्हें रिहा कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.