बिल गेट्स का जन्मदिन आज, जानिए कैसे बने इतने अमीर, एक कदम से बदल गई जिंदगी
Updated on
28-10-2023 03:06 PM
नई दिल्ली: जब भी दुनिया के दिग्गज अरबपतियों की बात होती है बिल गेट्स (Bill Gates) का नाम जरूर आता है। दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जो बिल गेट्स का नाम न जानता हो। आज यानी 28 अक्टूबर को बिल गेट्स का 68वां जन्मदिन है। 28 अक्टूबर 1955 को वाशिंगटन में जन्मे बिल ने वर्ष 1975 में पाल एलन के साथ मिलकर साफ्टवेयर कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। बिल गेट्स दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं। Forbes की रियल टाइम बिलेनियर की लिस्ट के मुताबिक बिल गेट्स की नेटवर्थ 108.6 बिलियन डॉलर की है। बिल गेट्स (Bill Gates) का मानना है कि अगर आप गरीब पैदा हुए तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीबी में ही मर गए तो यह आप की ही गलती है। बिल गेट्स (Bill Gates) के मुताबिक, जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करने के लिए कभी-कभी आपको रिस्क लेनी पड़ती है।
वकील बनाना चाहते थे पिता
बिल गेट्स के पिता वकील थे और उनका परिवार चाहता था कि बिल गेट्स भी वकील बने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिल गेट्स (Bill Gates) का मानना है कि अपने डर का सामना करें और हमेशा सकारात्मक सोच वाले लोगों के आसपास रहें। हमेशा पॉजिटिव सोच रखें और नेगेटिव बातें न करें। बिल गेट्स (Bill Gates) के मुताबिक, अगर आपको अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना है तो रिस्क लेना जरूरी है। रिस्क जितना बड़ा होता है, सफलता भी उतनी ही ज्यादा मिलती है।
कॉलेज ड्रॉपआउट हैं बिल गेट्स
13 साल की उम्र में ही बिल गेट्स ने अपना पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखा था। बिल गेट्स कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। उन्होंने 1975 में अपने कारोबार आगे बढ़ाने के लिए हार्वर्ड छोड़ दिया था। साल 1975 में ही सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की गई थी। हालांकि कॉलेज ड्रॉप करने और माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना करना ही बिल गेट्स की जिंदगी का टर्निंग प्वॉइंट रहा। इसने बिल गेट्स को बुलंदियों पर पहुंचा दिया।
मुश्किल काम आसानी से कराना
गेट्स ने मुश्किल काम को जल्दी कराने का एक आसान तरीका निकाला है। वह ऐसे काम के लिए हमेशा आलसी आदमी को चुनते हैं। वह मुश्किल काम को भी आसानी से करने के रास्ते तलाश लेते हैं। वहीं बिल गेट्स (Bill Gates) सक्सेस को एक बेकार शिक्षक मानते हैं, उनके मुताबिक, इससे आदमी सीखना बंद कर देता है।
पत्नी मिलिंडा से हुए अलग
माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा गेट्स दो वर्ष पहले अलग हो चुके हैं। दोनों ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा की थी। बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स एक बेटा और दो बेटियों के माता पिता है। बिल गेट्स ने साल 2017 में कहा था कि उनके प्रत्येक बच्चे को पैतृक संपत्ति से केवल 10 मिलियन डॉलर करीब 73 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यानी तीनों बच्चों को कुल 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति दी जाएगी। बिल और मिलिंडा गेट्स पहले ही ऐलान किया था कि उनकी कुल संपत्ति का करीब 95% हिस्सा समाजसेवा के लिए दान दिया जाएगा।
सबसे महंगा तलाक
सबसे महंगा तलाक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स का था. मीडिया में बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स के तलाक में सही गुजारा भत्ता राशि का खुलासा नहीं किया गया था, लेकिन रिपोर्टों में कहा गया है कि बिल गेट्स ने मेलिंडा गेट्स को अनुमानित 73 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 6 लाख करोड़ रुपये की राशि दी थी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…