Select Date:

अरबपति एलन मस्‍क ने कनाडाई पीएम की लगाई क्‍लास, कहा- जस्टिन ट्रूडो फ्री स्‍पीच को कुचलने में लगे

Updated on 02-10-2023 01:08 PM
सैन फ्रांसिस्‍को: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जो खालिस्‍तानियों के लिए फ्री स्‍पीच यानी अभिव्‍यक्ति की आजादी की वकालत करते हैं, अब इसी मामले में निशाने पर हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की आलोचना की। मस्‍क अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की कोशिश के आरोपों के साथ ही ट्रूडो पर जमकर बरसे। उन्‍होंने ट्रूडो के रुख को 'शर्मनाक' बताया है। मस्‍क ने कनाडा सरकार द्वारा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मों के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मस्‍क बोले, बहुत शर्मनाक
लेखक-पत्रकार ग्लेन ग्रीनवाल्ड ने एक्स पर पोस्ट किया, 'दुनिया की सबसे दमनकारी ऑनलाइन सेंसरशिप योजनाओं में से एक से लैस कनाडाई सरकार ने घोषणा की है कि पॉडकास्ट की पेशकश करने वाली सभी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनुमति के लिए औपचारिक रूप से पंजीकृत होना चाहिए।' मस्‍क ने इस पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'ट्रूडो ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। शर्मनाक।' जब उनके एक फॉलोअर ने पोस्ट किया कि ट्रूडो को अपना नाम बदलकर 'फाल्सेड्यू' कर लेना चाहिए, तो टेक अरबपति ने रोते हुए चेहरे वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की।

पहले भी लगे आरोप
मस्‍क का कनाडा के साथ गहरा रिश्‍ता है। उनकी मां माए मस्‍क कनाडा की ही रहने वाली हैं। यह पहली बार नहीं है कि ट्रूडो सरकार पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है। पिछले साल फरवरी में, कनाडाई सरकार ने, देश के इतिहास में पहली बार, ट्रक ड्राइवरों के विरोध के जवाब में आपातकालीन शक्तियां लागू कीं। ये वो ड्राइवर्स थे जो उस समय वैक्सीन जनादेश का विरोध कर रहे थे।

भारत को दी फ्री स्‍पीच की दुहाई
ट्रूडो को मस्क ने ऐसे समय में फटकारा है जब कनाडा और भारत के बीच विवाद जारी है। ट्रूडो ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया है। उनके आरोपों के बाद से ही दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद जारी है। ट्रूडो ने भारत में हुए जी20 शिखर सम्‍मेलन के बाद खालिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्‍होंने इसे एक समुदाय की अभिव्‍यक्ति की आजादी का तरीका बताकर भारत की चिंताओं से किनारा कर लिया था। साथ ही उन्‍होंने कहा था कि आतंरिक मामलों में विदेशी हस्‍तक्षेप बर्दाश्‍त नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.