Select Date:

अरबपति रुपर्ट मर्डोक ने 93 की उम्र में की शादी:रूसी साइंटिस्ट एलेना झुकोवा बनी उनकी 5वीं पत्नी, मुर्डोक से 26 साल छोटी हैं

Updated on 03-06-2024 02:07 PM

अमेरिकी अरबपति रुपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में 5वीं बार शादी की है। उन्होंने रूस में पैदा हुई बायोलोजिस्ट एलेना झुकोवा को अपनी 5वीं पत्नी बनाया है। झुकोवा रुपर्ट से 26 साल छोटी हैं।

उनकी उम्र 67 साल है। दोनों ने शनिवार को कैलिफोर्निया में शादी की। दोनों ने 3 महीने पहले ही सगाई की घोषणा की थी। मर्डोक की नेटवर्थ 1990 करोड़ US डॉलर है।

2022 में हुआ था मर्डोक का तलाक
रूपर्ट मर्डोक ने इससे पहले साल 2016 में मॉडल और एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी की थी। 6 साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, झुकोवा ने इससे पहले अरबपति और रूसी राजनीतिज्ञ अलेक्जेंडर जुकोवा से शादी की थी। दोनों की एक बेट दाशा भी है। दाशा के जन्म के तीन साल बाद साल 1984 में दोनों का तलाक हो गया था।

फ्लाइट अटेंडेंट से रिपोर्टर तक रह चुकीं मर्डोक की पत्नी
रूपर्ट मर्डोक की पहली शादी 1956 में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंड पैट्रिशिया बुकर से हुई थी। 4 साल बाद 1960 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद मर्डोक दूसरी पत्नी अन्ना टोर्व के साथ तीस साल से अधिक समय तक शादी के बंधन में रहे।

अन्ना टोर्व अखबार में रिपोर्टर थीं। दोनों का 1999 में तलाक हुआ। इसके कुछ महीनों बाद ही मर्डोक ने वेंडी डेंग से शादी की जो 2013 में खत्म हो गई। चौथी बार उन्होंने 2016 में मॉडल जेरी हॉल से शादी की। मर्डोक के अलग-अलग शादियों से छह बच्चे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.