18 महीने के टॉप पर बिटकॉइन, पांच दिन में 20% चढ़ी कीमत, जानिए क्यों आ रही तेजी
Updated on
25-10-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में एक बार फिर तेजी दिख रही है। मंगलवार को इसकी कीमत 35,000 डॉलर के पार पहुंच गई। मई 2022 के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमत इस स्तर पर पहुंची है। पिछले पांच दिन में इसकी कीमत में 20 परसेंट से ज्यादा तेजी आई है। इस साल इसकी वैल्यू दोगुनी हो चुकी है। साल 2021 में इसकी कीमत करीब 68,000 डॉलर पहुंच गई थी जो इसकी ऑल टाइम हाई कीमत है। लेकिन पिछले साल इसकी कीमत में काफी गिरावट आई।
बिटकॉइन की कीमत में हाल में आई तेजी की वजह एक रिपोर्ट है। दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ लॉन्च करने के काफी करीब है। इस वजह से सोमवार को बिटकॉइन की कीमत में कारोबार के दौरान 15 परसेंट तेजी आई। ब्लैकरॉक ने जून में बिटकॉइन स्पॉट ईटीएफ के लिए आवेदन किया था। यह कंपनी दुनिया में ईटीएफ की सबसे बड़ी प्रोवाइडर है। ब्लैकरॉक बिटकॉइन ईटीएफ से एक तरह से बिटकॉइन को मान्यता मिल जाएगी। यही वजह है कि इसकी कीमत में तेजी आई है।
क्यों बढ़ रही कीमत
हालांकि बिटकॉइन की कीमत में तेजी के और भी कई कारण हैं। रूस-यूक्रेन के बाद इजरायल और हमास के बीच संघर्ष बढ़ने से निवेशक अपने पोर्टफोलियो को डाइवरसिफाई करना चाहते हैं। इनमें से कुछ निवेशकों ने बिटकॉइन का रुख किया है जिसे डिजिटल इन्वेस्टमेंट का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। बिटकॉइन को डिजिटल गोल्ड भी कहा जाता है। जो लोग स्टॉक्स और बॉन्ड्स से अलग निवेश का जरिया चाहते हैं वे गोल्ड का रुख कर रहे हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…