मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बीजेपी उतार सकती हैं युवा नेता, पढ़ें कौन हैं सरदारपुरा से चर्चा में आए रविंद्र सिंह भाटी
Updated on
30-10-2023 01:34 PM
जोधपुर/जयपुर: राजस्थान में बीजेपी की तीसरी लिस्ट को लेकर उम्मीदवारों के नामों को लेकर गहन मंथन चल रहा है। इस बीच शनिवार को कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल, पंडित सुरेश मिश्रा और युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी समेत कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासत में जमकर हलचल मची हुई है। वहीं युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी बीजेपी की सियासत में सुर्खियों में आ चुके हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी की तीसरी लिस्ट में उनके नाम पर मुहर लग सकती है। सियासी चर्चा यह भी है कि उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इस रिपोर्ट से समझते हैं कि युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी कौन हैं? क्या मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती दे सकते हैं?
बीजेपी में शामिल होकर सुर्खियों में आए भाटी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी समय से सियासी चर्चाएं थी कि कांग्रेस के कुछ नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसको लेकर भाजपा के नेताओं ने अपने बयानों में कई बार संकेत भी दिए। बीते शनिवार को पूर्व विधायक चंद्रशेखर वेद, पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, झुंझुनूं से हरिसिंह सहारण, कांग्रेस नेता सांवरमल महेरिया, केसरसिंह शेखावत, भीम सिंह पिका, जयपाल सिंह और युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी बीजेपी में शामिल हुए। इसके बाद से रविंद्र भाटी सियासत में काफी सुर्खियों में हैं। माना जा रहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरा जा सकता है।
गहलोत के सामने उतरने को लेकर सियासत में चर्चा
राजस्थान में बीजेपी 76 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों को लेकर मंथन में जुटी हुई है। बीजेपी अब तक दो लिस्ट के जरिए 124 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस बीच कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल हुए। इसके बाद से बीजेपी की तीसरी लिस्ट को लेकर हाई कमान काफी मंथन में जुट गया है। चर्चा है कि बीजेपी में शामिल होने वाले कुछ नेताओं के नाम तीसरी सूची में आ सकते हैं। इनमें रविंद्र सिंह भाटी का नाम काफी चर्चा में है। भाटी जोधपुर विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। रविंद्र सिंह भाटी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने सरदारपुरा विधानसभा सीट पर उतारने की काफी सियासी चर्चा है। हालांकि रविंद्र सिंह शिव विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…