Select Date:

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा

Updated on 04-12-2023 01:53 PM

छत्तीसगढ़ में सत्ता हाथ से खिसकने के साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित 9 मंत्री चुनाव हार गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार देर रात राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि, हार की समीक्षा करेंगे। जो जनादेश मिला है, उसे स्वीकार करते हैं। भाजपा को बधाई।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दो तिहाई सीटों पर भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा ने 54 कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। सबसे बड़ा झटका सरगुजा और रायपुर में कांग्रेस को लगा है। यहां सभी सीटें कांग्रेस के हाथ से निकल गई हैं।

सीएम के लिए पहला नाम रमन सिंह का, पर OBC चेहरा भी

बहुमत मिलने के बाद भाजपा में अब सीएम की रेस शुरू हो गई है। डॉ रमन सिंह का नाम सबसे आगे है, लेकिन पार्टी शुरुआत से ही OBC की बात करती रही है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और धरमलाल कौशिक बड़ा चेहरा हैं। वहीं आदिवासी चेहरे के रूप में विष्णुदेव साय और रामविचार नेताम बड़ा नाम हैं।

वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष के लिए कांग्रेस की ओर से चरणदास महंत और भूपेश बघेल का नाम पहली कतार में है। भूपेश बघेल OBC के रूप में कांग्रेस के पास राष्ट्रीय चेहरा हैं, इसलिए हो सकता है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इसे भुनाना चाहे।

दो राष्ट्रीय पार्टी का खाता ही नहीं खुला, JCCJ भी साफ

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त बहुजन समाज पार्टी (BSP) और आम आदमी पार्टी (AAP) का खाता ही नहीं खुला है। वहीं पिछली बार 5 सीटें जीती छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस- जे (JCCJ) पूरी तरह से इस बार साफ हो गई। पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष भी अपनी सीट नहीं बचा सके। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ने दो दशक बाद एक सीट जीती है।

रमन सिंह ने कहा- मोदी की गारंटी पर जनता का तिलक

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी की जय! छत्तीसगढ़ में भाजपा की इस प्रचंड जीत के पीछे प्रदेशवासियों के आशीर्वाद के साथ ही के केंद्रीय नेतृत्व का परिश्रम और कुशल नेतृत्व समाहित रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर जनता ने विजय तिलक लगाया है। हम मिलकर छत्तीसगढ़ का विकास करेंगे।

सैलजा बोलीं- ये जनादेश निराशाजनक, पर कांग्रेस निराश नहीं

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि, जनादेश स्वीकार है। 5 साल पूरी निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ की सेवा की। हर वर्ग के लिए हर तरह से हमारा प्रयास रहा, लेकिन हम अपना संदेश लोगो तक नही पहुंचा पाए। उन्होंने कहा कि, यह जनादेश निराशाजनक है, लेकिन कांग्रेस निराश नहीं है।

उन्होंने कहा कि, हार कर फिर खड़ा होना है, हमारे कार्यकर्ता तैयार रहेंगे। वंचित लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि, जो जीते है उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि बीजेपी की सरकार लोगों का ध्यान रखे, लोक तंत्र का ख्याल रखे, हमने जो कार्य शुरू किए हैं उन्हें आगे जारी रखें।

चुनाव मैदान में थीं 155 महिलाएं

चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीय मिलाकर 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हुआ। पहले चरण में 223 प्रत्याशियों में 198 पुरुष और 25 महिलाएं थीं। वहीं दूसरे चरण में 958 उम्मीदवारों में 827 पुरुष और 130 महिलाएं चुनावी मैदान में थे। भाजपा ने इस बार 15 और कांग्रेस से 18 महिलाओं को टिकट दिया था।

पिछले चुनाव यानी 2018 में 132 महिला प्रत्याशी चुनाव में उतरी थीं, लेकिन इनमें से सिर्फ 13 को ही जीत मिली। भाजपा ने तब 14 महिलाओं को टिकट दिया, जिसमें सिर्फ 1 को जीत मिली, वहीं कांग्रेस की 13 में से 10 महिला प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंची थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.