बीजेपी नेता ने ही दारा सिंह चौहान पर फिंकवाई स्याही- आरोपी युवक का सरेंडर के बाद दावा
Updated on
21-08-2023 12:26 PM
मऊ: घोसी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान (Dara Singh Chauhan) के ऊपर स्याही फेंकने वाले युवक ने सरेंडर कर दिया है। उसने यह सरेंडर कोपागंज थाने में किया है। सरेंडर करने वाले युवक ने दावा किया है यह बीजेपी की चाल थी। एक बीजेपी नेता ने उससे स्याही फेंकने को कहा था। इस युवक की पहचान अभिमन्यु उर्फ मोनू यादव ऊर्फ डायमंड के रूप में हुई है।
इस युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि मोनू यादव थाने में सरेंडर करने जा रहा है। रास्ते में कोई उसका वीडियो बना रहा है। इस दौरान वह कह रहा है, यह भाजपा की चाल है भाजपा नेता ने मुझसे कहा था कि तुम फेंक दो
स्याही फेंकने वाले युवक ने कहा कि, बीजेपी नेता प्रिंस यादव ने कहा कि हम लोगों का चुनाव फंस रहा है। तुम फेंक दोगे तो जनता की सहानुभूति हम लोगों को मिलेगी और हम तुम्हें छुड़ा लेंगे। फिलहाल, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रहा है।
रविवार को जब बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे उस दौरान उन पर किसी ने इंक फेंक दी थी। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद यह वारदात करके आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…