ओवैसी की नियुक्ति पर बिफरी BJP, शपथ ग्रहण का बहिष्कार, प्रदर्शन, तेलंगाना राज्यपाल से स्पीकर चुनाव रोकने को कहा
Updated on
09-12-2023 12:55 PM
हैदराबाद: तेलंगाना में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने इसका विरोध किया और इस शपथ ग्रहण में न जाने का ऐलान किया। टी राजा सिंह के समर्थन में पूरी बीजेपी आ गई है। तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने कहा कि बीजेपी प्रो-टेम स्पीकर के रूप में अकबरूद्दीन ओवैसी की नियुक्ति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गैर कानूनी ढंग से अकबरुद्दीन ओवैसी की प्रोटेम स्पीकर बनाया है। उन्होंने कहा कि यह वरिष्ठ विधायकों का अपमान है क्योंकि अकबरुद्दीन ओवैसी से ज्यादा सीनियर विधायक विधानसभा में हैं। जी किशन रेड्डी ने कहा कि अकबरुद्दीन की नियुक्त परंपरा के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस, बीआरएस और एआईएमआईएम का डीएनए एक बताया। बीजेपी चीफ ने ऐलान किया कि विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सारे बीजेपी विधायक शपथ लेंगे। उन्होंने राज्पाल से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की और प्रदर्शन किया।
जी किशन रेड्डी ने कहा, 'बीजेपी ने तय किया है अकबरुद्दीन ओवैसी की नियुक्ति के हम खिलाफ हैं। कई सीनीयर विधायक हैं, उन्हें छोड़कर कांग्रेस ने मजलिस पार्टी के विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया है। यह विधानसभा की परंपरा और नियम के खिलाफ है।'
स्थाई अध्यक्ष आने के बाद लेंगे शपथ
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'अकबरुद्दीन ओवैसी की नियुक्तल बहुत सीनियर विधायकों का अपमान भी है। हम चाहते हैं मजलिस पार्टी के शख्स को जो गलत तरीके से अपॉइंट किया गया है, उनसे बीजेपी विधायक शपथ नहीं लेंगे। हम रेग्युलर स्पीकर आने के बाद शपथ लेंगे। गैर कानूनी, नियमों के खिलाफ मजलिस पार्टी को नजदीक लेने के लिए और सरकार बचाने के लिए कांग्रेस ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया है।'
'कांग्रेस ने किया झूठा प्रचार'
जी किशन रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने प्रचार किया कि बीजेपी और एआईएमआईएम एक ही है। अब कौन एक है? लोगों को जवाब मिल गया है। कांग्रेस ने झूठा प्रचार किया। एआईएमआईएम कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएगा। हम ऐसी पार्टी के साथ मलिकर कभी नहीं रहेंगे। वास्तिवकता आज लोगों के सामने है कि कांग्रेस और एआईएमए एक ही है। हम शपथग्रहण का बहिष्कार कर रहे हैं।
राज्यपाल के दफ्तर पर प्रदर्शन
जी किशन रेड्डी ने कहा कि हम राज्यपाल से मिलने जा रहे हैं। हम इसका बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन देंगे। स्पीकर का चुनाव रोकने की अपील करेंगे। कांग्रेस प्रस्ताव करती है राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को अपॉइंट करते हैं। राज्यपाल ने अपॉइंट किया है इसलिए हम उनके पास विरोध करने जा रहे हैं। जी किशन रेड्डी ने कहा कि बीआरएस, कांग्रेस और एआईएमआईएम का डीएनए एक है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…