Select Date:

बंगाल में शहीद की विधवा पर बीजेपी का दांव, धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में बनाया प्रत्याशी

Updated on 16-08-2023 02:50 PM
कोलकाता: बीजेपी ने त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तापसी रॉय को उम्मीदवार घोषित किया है। तापसी रॉय को चुनावी मैदान में उतरना बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है क्योंकि तापसी कोई राजनेता या नेताओं के परिवार से नहीं बल्कि एक शहीद की विधवा हैं। तापसी पति जगन्नाथ रॉय सीआरपीएफ में तैनात थे और 2021 में शहीद हो गए थे। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 सितंबर को उपचुनाव होंगे।

कश्मीर में 25 मार्च 2021 को लावेपोरा में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में और भी जवान मारे गए थे। जगन्नाथ रॉय गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था लेकिन कुछ दिनों बाद वह शहीद हो गए थे।

कभी थीं ममता बनर्जी के साथ

दिलचस्प बात यह है कि तपसी रॉय को 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सार्वजनिक रैलियों में देखा गया था। अब अचानक उन्हें बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा है कि टीएमसी उम्मीदवार के लिए अब तापसी रॉय के सामने चुनाव लड़ना चुनौती हो गया है। बीजेपी इसे हर तरह से भुनाने की कोशिश करेगी।

क्या बोलीं तापसी रॉय

तापसी रॉय ने कहा कि उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में उन्हें मैदान में उतारना उनकी कल्पना से परे था। उन्होंने कहा, 'मेरे पति ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अगर मैं चुना जातती हूं तो मैं आम लोगों के लिए काम करने की कोशिश करूंगी। मैं स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के विकास के लिए काम करना चाहती हूं। मैं महिलाओं के विकास के लिए काम करना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे चुनाव में आशीर्वाद दें।'

बीजेपी प्रत्याशी ने फंसाया चुनाव

धूपगुड़ी उपचुनाव में राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और सीपीएम के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, लेकिन वह सीपीएम उम्मीदवार ईश्वर चंद्र रॉय का समर्थन करेगी। तृणमूल कांग्रेस ने एक प्रोफेसर निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारा है, जो राजबंशी समुदाय से हैं।

8 सितंबर को आएगा उपचुनाव का रिजल्ट

धूपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 5 सितंबर को और काउंटिंग 8 सितंबर को होगी। यह सीट 25 जुलाई को बीजेपी विधायक बिष्णु पद राय के निधन के बाद खाली हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी।

पहली बार बीजेपी को मिली थी इस सीट पर जीत लेकिन...

विष्णु पद राय पश्चिम बंगाल विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाग लेने के लिए कोलकाता आए थे और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद उनकी मौत हो गई। वह पहली बार विधायक बने और धूपगुड़ी से भाजपा के पहले निर्वाचित विधायक भी थे। वह 2021 में तृणमूल कांग्रेस की विधायक मिताली रॉय को हराकर चुने गए थे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.