BJP का बड़ा एक्शन, केरल हाई कोर्ट ने L2 Empuraan पर बैन से किया इनकार, तो याचिका देने वाले वेट्टम हुए निलंबित
Updated on
02-04-2025 01:21 PM
मोहनलाल और पृथ्वरीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में दिखाए गए गोधरा दंगों के सीन्स को लेकर बीजेपी और दूसरे दक्षिणपंथी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। लेकिन केरल हाई कोर्ट ने इस बीच मंगलवार को बीजेपी नेताओं को बड़ा झटका दिया है। उच्च न्यायालय ने फिल्म पर बैन लगाने या स्क्रीनिंग रोकने से इनकार कर दिया है। बीजेपी त्रिशूर जिला समिति के विजीश वेट्टम ने बैन लगाने को लेकर यह याचिका दाखिल की थी। दिलचस्प घटनाक्रम में इस फैसले के तुरंत बाद बीजेपी ने विजीश वेट्टम पर एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है।
बीजेपी मीडिया सेल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी ने विजीश वेट्टम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है, जिन्होंने मोहनलाल स्टारर और पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
बीजेपी ने जारी किया विजीश वेट्टम के सस्पेंड होन पर बयान
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'त्रिशूर जिला समिति के पूर्व सदस्य विजीश वेट्टम को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म राष्ट्र-विरोधी भावना को बढ़ावा देती है और धार्मिक घृणा फैलाती है।'
विजीश वेट्टम ने मंत्रायल और CBFC का भी लिया था नाम
बीजेपी के बयान में आगे कहा गया है कि विजीश वेट्टम की याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, फिल्म प्रमाणन बोर्ड, टीम एम्पुरान और राज्य पुलिस प्रमुख को विपक्षी दल के रूप में नामित किया गया था।
विजीश वेट्टम बोली- सस्पेंड होने के बाद भी नहीं छोडूंगा BJP का साथ
दूसरी ओर, विजीश वेट्टम ने कहा कि वह बीजेपी के फैसले को स्वीकार करते हैं और साफ करना चाहते हैं कि अदालत का दरवाजा खटखटाने का उनका फैसला, व्यक्तिगत था। वेट्टम ने यह भी कहा कि वह फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्यवाही जारी रखेंगे। विजीश शेट्टम ने एक बार फिर अपने आरोप दोहराए और कहा, 'फिल्म में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और पैसे कमाने का एजेंडा है, जो जमीनी स्तर पर मुझ जैसे लोगों को जवाब देने के लिए मजबूर करता है।' हालांकि, पार्टी से निलंबित किए जाने के बावजूद वेट्टम ने कहा कि वह बीजेपी का दामन नहीं छोड़ेंगे और पार्टी के साथ बने रहेंगे।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…