Select Date:

बीजेपी के 41 उम्मीदवारों की लिस्ट और 82 का विरोध, पीसीसी चीफ ने कसा तंज, कहा- अभी से पार्टी का यह हाल

Updated on 11-10-2023 01:28 PM
जयपुर : राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। इस बीच नेताओं के टिकट काटने से बीजेपी में बवाल दिखाई दे रहा है। इसको लेकर कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने बीजेपी में टिकट को लेकर हो रहे विवाद पर निशाना बनाते कहा कि अभी तो बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हुई है। इसमें यह हाल है। 41 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। लेकिन 82 लोग इसका विरोध कर रहे हैं। बता दें कि बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कई नेताओं के टिकट कटने पर राज्य में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसको लेकर प्रदर्शन भी होने शुरू हो गए हैं।

बीजेपी में टिकट को लेकर विरोध

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद नेताओं में घमासान मचा हुआ है। कई दिग्गज नेताओं के टिकट कटने से विधानसभाओं में बीजेपी को अपने ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध देखना पड़ रहा है। इसको लेकर पीसीसी चीफ डोटासरा ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी तो बीजेपी की पहली लिस्ट आई है। इसमें ही यह हाल हो गया है। जितने लोगों को टिकट मिला, उससे तो दुगने लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इस बयान के माध्यम से बीजेपी में गुटबाजी और अन्तर्कलह को लेकर हमला किया।

कांग्रेस में जल्द जारी होगी उम्मीदवार की सूची

पत्रकार ने बातचीत के दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से कांग्रेस की पहली लिस्ट का जब सवाल किया तो, उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस की जल्द ही पहली लिस्ट लोगों के सामने आने वाली है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने उम्मीदवारों के चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष और दोनों सदस्यों से चर्चा की है। इस संबंध में जल्द राज्य चुनाव समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस चुनाव समिति की बैठक के बाद मंथन कर उम्मीदवारों के नाम का जल्द ऐलान किया जाएगा।

टिकट कटने को लेकर बीजेपी में मच रहा है बवाल

बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 41 विधानसभा सीटों पर नामों का ऐलान किया। इस लिस्ट के जारी होने के बाद बीजेपी में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी के कई दिग्गज नेता, जिनका इस बार टिकट काटा गया है। जिसके कारण विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। वसुंधरा राजे के करीबी और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरूसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवीर का विद्यानगर विधानसभा सीट से टिकट काट दिया गया। इसी तरह झोटवाड़ा सीट से पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का टिकट काटा गया। जो बीजेपी की सियासत में बवाल पैदा कर रहा है। इस बार बीजेपी ने कुछ भागी उम्मीदवारों को टिकट देकर मौका दिया है। जिसकी जमकर आलोचना हो रही रही है। देवली उनियारा विधानसभा सीट से भी विजय बैसला को टिकट दिए जाने को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जयपुर भाजपा मुख्यालय पर काफी देर तक जमकर प्रदर्शन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.