बिहार में बिजली से काली कमाई! 8 साल की नौकरी में ढाई करोड़ की संपत्ति, पटना से पूर्णिया तक खड़ा किया बंगला
Updated on
21-09-2023 12:40 PM
बांका: बिहार में बिजली विभाग के एक अफसर की अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। महज 8 साल की नौकरी उनके पास करीब ढाई करोड़ की प्रॉपर्टी का पता चला है। मामला बांका में बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता से जुड़ा है। विशेष निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर संजीव गुप्ता के पटना-बांका समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उसके कई जिलों में जमीन और घर होने का पता चला है। यही नहीं उसके पास लाखों रुपये कैश भी मिले हैं। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।
बिजली विभाग के इंजीनियर संजीव गुप्ता के ठिकानों पर रेड
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बिजली अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद पटना निगरानी टीम छापेमारी के लिए पहुंचीं। बताया जा रहा कि बिजली अधिकारी ने अपनी आठ साल की नौकरी में सरकारी वेतन के रूप में 66 लाख रुपये प्राप्त किए। हालांकि, जांच में उनके पास से ढाई करोड़ कुल चल-अचल संपत्ति का पता चला है।
प्रॉपर्टी, गाड़ी के साथ कैश भी बरामद
विद्युत विभाग के एग्जीक्युटिव अधिकारी संजीव कुमार के पास 15 लाख की क्रेटा गाड़ी भी मिली है। 23 लाख की नगदी भी बरामद हुई है। 20 लाख गोदाम और 9 भूखंड शामिल हैं। बताया जा रहा कि संजीव कुमार गुप्ता गरीब परिवार से आते हैं। शुरुआती जांच में इतनी प्रॉपर्टी के खुलासे से हड़कंप मच गया।
आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन
आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले में एसवीयू की ओर से छापेमारी की गई। संजीव कुमार गुप्ता साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से जुड़े हैं। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने उनके पटना से सटे दानापुर, पूर्णिया, बांका और भागलपुर स्थित आवास और दूसरे ठिकानों पर छापेमारी की गई। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार सुबह से ये रेड की।
8 साल में 66 लाख का वेतन फिर संपत्ति कैसे पहुंची ढाई करोड़
आरोप है कि इंजीनियर के रूप में काम करते हुए संजीव कुमार ने गलत तरीके से ढाई करोड़ की संपत्ति अर्जित की। उन्होंने काली कमाई से पटना और दानापुर समेत अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी बनाई। जिसकी पूरी लिस्ट भी निगरानी विभाग ने जारी की है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…