बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से दिवंगत एक्टर और अपने बॉयफ्रेंड रहे सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बातचीत की। उन्होंने अपनी बेबसी का जिक्र किया कि कैसे सुशांत की मौत के बाद उन्हें जिल्लत झेलनी पड़ी। उन्होंने सुशांत की मेंटल हेल्थ को लेकर भी खुलासा किया था कि वो मानसिक रूप से बीमार थे। रिया ने ये भी बताया कि उन्हें पता था कि सुशांत किस दौर से गुजर रहे थे। रिया की इस बयानबाजी के बाद अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बिना नाम लिए रिया को मुंहतोड़ जवाब दिया है।