इंडिया Vs भारत विवाद के बीच ब्लू डार्ट का बड़ा फैसला, अपने नाम क साथ जोड़ा 'भारत'
Updated on
13-09-2023 02:48 PM
नई दिल्ली: सियासी गलियारे में इंडिया बनाम भारत का विवाद लगातार तेज हो रहा है। नाम पर बढ़ते इस विवाद के बीच बड़ी लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट ने बड़ा ऐलान कर दिया है। ब्लूडार्ट ने अपना नाम बदल दिया है। ब्लूडार्ट का नाम बदलकर अब भारत डार्ट (Bharat Dart) कर दिया है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम सेवा डार्ट प्लस का नाम बदलकर भारत डार्ट कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने सिर्फ अपनी प्रीमियम सर्विस डार्ट प्लस का नाम बदला है। अब इस सर्विस को 'भारत डार्ट' के नाम से जाना जाएगा। कंपनी के नाम बदलने के फैसले को इंडिया बनाम भारत के बहस से जोड़कर देखा जा रहा है।
नाम बदलने के अपने फैसले को लेकर कंपनी ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबंद्धता बताई। कंपनी ने कहा कि हम भारत को पूरी दुनिया और दुनिया को भारत से जोड़ते है। कंपनी ने उम्मीद जताई है कि उनका ये कदम मील का पत्थर साबित होगा। ब्लू डार्ट का यह कदम भारत बनाम इंडिया के बहस से जोड़कर देखा जा रहा है। अपने बयान में ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड अपने सभी शेयरधारकों को इस बदलाव को स्वीकार करने की अपील की है। कंपनी ने नाम बदलने के इस फैसले की जानकारी शेयर बाजार को दी है।
गौरतलब है कि जी20 के दौरान 9 सितंबर को भारत मंडपम में राष्ट्रपति की ओर से आयोजित होने वाले डिनर के इन्विटेशन में 'द प्रेसिडेंट ऑफ भारत' के नाम ने न्यौता भेजा गया। इनवाइट पर छपे 'भारत' शब्द के बाद इंडिया बनाम भारत की बहस शुरू हो गई। जी20 सम्मेलन के दौरान भी हर जगह 'भारत' शब्द को प्राथमिकता दी गई। इसे लेकर विपक्ष की ओर से लगातार हमले जारी है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…