बॉबी देओल को सताता है शैतानी आत्माओं का डर! बचने के लिए अपनाते हैं ये अजीबो-गरीब है नुस्खा
Updated on
06-06-2023 09:29 PM
क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के 'महानायक' अमिताभ बच्चन कलाई में दो घड़ियां पहनते हैं! और क्या आपको पता है कि आयुष्मान खुराना अपने दांतों को साफ करने के लिए एक डेंटल किट हमेशा साथ लेकर चलते हैं! अरे रुकिये जरा। इस तरह की अजीबोगरीब चीजें सिर्फ यही दोनों स्टार्स ही नहीं करते, बल्कि लिस्ट लंबी है। सनी लियोनी से लेकर सैफ अली खान तक, आपके तमाम फेवरेट स्टार्स शामिल हैं और सबसे अलग नुस्खा तो बॉबी देओल अपनाते हैं। वो भी इसलिए, क्योंकि उन्हें शैतानी आत्माओं का डर सताता है! आइये हमारे 'ट्यूजडे तड़का' सेगमेंट में इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
Bobby Deol को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने साल 1995 में 'बरसात' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो 'गुप्त' से लेकर 'अजनबी' जैसी तमाम फिल्मों में नजर आए। लेकिन उन्हें जैसी सफलता चाहिए थी, वैसी मिली नहीं। लेकिन कहते हैं कि सब्र और मेहनत का फल मिलता जरूर है। बॉबी ने वेब सीरीज की दुनिया में अपनी एक्टिंग की जलवा बिखेरा। इस शो का नाम है 'आश्रम'। अब वो 'निराला बाबा' के नाम से भी जाने जाते हैं। फिल्म की बात करें तो वो पापा धर्मेंद्र, भाई सनी देओल और भतीजे करण देओल के साथ 'अपने 2' में नजर आएंगे।
लकड़ी का टुकड़ा साथ रखते हैं बॉबी!
खैर। यहां हम आपको बॉबी देओल की एक ऐसी आदत या अंधविश्वास, के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप सोच में पड़ जाएंगे। ऐसी खबरें हैं कि बॉबी अपने साथ एक लकड़ी का टुकड़ा रखते हैं और हर बात खत्म होने के बाद उसे छूते हैं। उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि उनके बैग में लकड़ी का टुकड़ा जरूर रहता है।
क्या है वजह?
नजर ना लगे! ताकि कुछ अनहोनी न हो। यह शब्द बुतपरस्त मान्यता से आया है कि बुरी/शैतानी आत्माएं लकड़ी में निवास करती हैं। अगर आपने फ्यूचर के लिए कुछ सोचा है या कुछ करने जा रहे हैं तो आपको आत्माओं को सुनने से रोकने के लिए लकड़ी को छूना चाहिए। ताकि वे आपकी आशाओं को सच होने से न रोकें।
आत्माओं से डरते हैं बॉबी!
बस इसी डर से बॉबी देओल हर वाक्य के बाद लकड़ी को छूते हैं। बॉबी देओल वास्तव में इन आत्माओं से डरते हैं, क्योंकि एक्टर ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था। है ना एकदम चौंकाने वाली आदत!
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…