Select Date:

तीन घंटे में 1.9 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया बॉबी देओल का 'जमाल कुडू' सॉन्ग, फैंस बोले- विलेन की बेस्ट एंट्री

Updated on 14-12-2023 03:26 PM
'एनिमल' में बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' ने इतिहास रच दिया है। हाल ही इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, और 3 घंटे के अंदर ही इसे लाखों लोगों ने देख डाला, जोकि रिकॉर्ड है। 'जमाल कुडू' को फैंस की डिमांड पर रिलीज किया गया था। फैंस बॉबी देओल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, और उन्होंने 'जमाल कुडू' सॉन्ग को किसी बॉलीवुड फिल्म में विलेन की बेस्ट एंट्री बताया। बॉबी देओल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 'एनिमल' में 10-15 मिनट का रोल उन्हें जिंदगी भर का स्टारडम दिला देगा।

Animal ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और हर तरफ लीड हीरो Ranbir Kapoor से ज्यादा Bobby Deol की ही चर्चा हो रही है। तभी तो एक्टर भी फैंस का बेशुमार प्यार देख फूट-फूटकर रो पड़े थे। फिल्म में बॉबी देओल का किरदार गूंगा था और इस कारण एक भी डायलॉग नहीं था। बावजूद इसके बॉबी देओल ने धमाल मचा दिया। 'एनिमल' में उनके एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' की हर तरफ चर्चा है। फैंस की तगड़ी डिमांड पर हाल ही रिलीज किए गए 'जमाल कुडू' के वीडियो को फैंस बार-बार देख रहे हैं, और तारीफ किए जा रहे हैं।

3 घंटे में 1.9 मिलियन व्यूज पार, खूब हो रही तारीफ

रिलीज किए जाने के तीन घंटे के अंदर ही Jamal Kudu सॉन्ग को 1.9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। टी-सीरीज ने 13 दिसंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर 'जमाल कुडू' का फुल वीडियो रिलीज किया था। तीन घंटे में 1.9 मिलियन बार देखे गए इस गाने को 85 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैंस इस गाने को विलेन की अब तक की बेस्ट एंट्री बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह शायद पहली बार हुआ है, जब लोगों ने हीरो से ज्यादा विलेन की एंट्री को पसंद किया है।

कहां से आया 'जमाल कुडू' गाना?

अब भले ही 'जमाल कुडू' के लिरिक्स और इनका मतलब लोगों को समझ न आ रहा हो, पर यह उनके दिलों में बस गया है। वाइब पूरी तरह से मैच हो रही है। यह एक ईरानी गाना है Jamaal Jamaaloo, जिसे ईरान के खतरेह ग्रुप ने बनाया था। इस गाने को पहली बार 1950 में शिराजी बैंड ने गाया था, जोकि खारजेमी गर्ल्स हाई स्कूल का बैंड था। यह गाना इतना पॉपुलर हो गया कि इसे बाद में ईरानी शादियों में भी गाया जाने लगा। 'जमाल कुडू' को फिर 'एनिमल' में म्यूजिक डायरेक्टर हर्षवर्धन रामेश्वर ने इस अंदाज में पेश किया कि चार चांद ही लगा दिए।

ये हैं 'जमाल कुडू' गाने के लिरिक्स:

अहई सिया हे जंगी डेलामु नाकोन खुन
नौएतु रफ्ति कुजा मनम शू मजनूं जमाल जमालक जमालू जमाल कुडू
जमाल जमालक जमालू जमाल कुडू डेल तुमाख्तेकी सिनेह, ओयै अरोम निमी शिनेह
हल याओसा हलेल याओसा, खोस त्वाहाओ निमी खोसा ओयै मार मार साइन, बेलार्जुन बेलार्जुन बेलार्जुन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.