Select Date:

एनिमल के लिए बाॅबी ने सीखी थी साइन लैंग्वेज 1 महीने ली थी ट्रेनिंग

Updated on 04-12-2023 03:44 PM

फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर बॉबी देओल का पूरी फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं था। उन्हें केवल साइन लैंग्वेज में ही बात करनी थी। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि मैं हमेशा से एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो। मैं चाहता हूं कि मैं और ज्यादा चैलेंजिंग काम करूं। क्योंकि ऐसा करने से आपके अंदर छिपा टैलेंट बाहर आता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि जब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें बताया था कि फिल्म में उनका कोई डायलॉग नहीं है तो वह दंग रह गए। उन्होंने 1 महीने तक साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग ली। बॉबी ने संदीप रेड्डी और रणबीर की काफी तारीफ की।

जब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कहा मुझे म्यूट रहना है..

बॉबी देओल ने बताया कि जब संदीप रेड्डी वांगा ने कहा कि आपका किरदार म्यूट है, तो मैंने कहा, क्या? मुझे बोलने की परमिशन ही नहीं है... मेरा मतलब है कि हर कोई मेरे बोलने के तरीके को पसंद करता है' और उन्होंने कहा, 'हां, लेकिन मैं चाहता हूं कि यह किरदार म्यूट हो।' बॉबी ने कहा कि ये सुनकर मैं हैरान तो था लेकिन मैंने कहा- ओके ठीक है।

बॉबी देओल को फिल्म में उनके रोल और फिजीक के लिए काफी प्यार और सराहना मिल रही है। एक्टर ने बताया, 'मुझे नहीं पता था कि मैं इस बारे में कितना गलत सोचता हूं। लेकिन इस म्यूट किरदार ने इसे और मजेदार बना दिया। एक महीने के लिए मैंने साइन लैंग्वेज सीखी और उससे मुझे काफी मदद मिली।'

बॉबी की कड़ी मेहनत रंग लाई

बॉबी देओल ने आगे कहा, 'मैं नहीं चाहता था कि ऐसा लगे कि यह मेरी बॉडी लैंग्वेज का हिस्सा नहीं है। मैं साइन लैंग्वेज में बात कर रहा था। इसी कारण यह ज्यादा इंटरेस्टिंग था। इससे मेरा यह फायदा भी हुआ कि कहीं न कहीं इससे लोगों का ध्यान मेरे ऊपर ज्यादा आया।

रणबीर बहुत साधारण इंसान हैं- बॉबी देओल

बॉबी ने रणबीर कपूर और डायरेक्टर की तारीफ की। कहा, 'बहुत ही मजा आया और एनिमल के सेट पर मैंने हर पल को इंजॉय किया। मुझे संदीप रेड्डी बहुत ज्यादा पसंद आए। वह बहुत ही शानदार डायरेक्टर हैं और मैं रणबीर को भी पसंद करता हूं। वह एक मैजिकल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने कहा- इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए बहुत साधारण स्वभाव के व्यक्ति हैं। जब आप उनके साथ काम करते हैं तो वह आपको खास महसूस कराते हैं। वह बहुत ही सिंपल हैं, उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अद्भुत है।

रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल लगातार बॉक्स ऑफिस के बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने महज 2 दिनों में ही वर्ल्ड वाइड 236 करोड़ रुपए कमा कर शाहरुख खान की फिल्म जवान को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने सिर्फ भारत में 2 दिनों में 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.