Select Date:

बॉलीवुड की वो ATM मशीन, जिसने दी है सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में, न शाहरुख न आमिर, जानें कौन है वो तुर्रम खान

Updated on 17-08-2023 02:39 PM
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई 'गदर 2' और 'ओह माय गॉड 2' ने एक बार फिर सिनेमाघरों की रौनक लौटा दी है। जहां एक ओर सनी देओल की 'गदर 2' ने सुनामी मचाई हुई है तो अक्षय कुमार की OMG 2 भी बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इस बीच हम आपके लिए लाए हैं बॉक्स ऑफिस का वो खास रिकॉर्ड जिसे न तो अब तक शाहरुख खान तोड़ पाए हैं न ही अक्षय कुमार और न ही आमिर खान। जी हां, बॉलीवुड की वो ATM मशीन, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी है।

अब तक ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान जैसे तमाम बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई बार शतक लगाया है। कुछ की आसानी से ही 100 करोड़ के क्लब में फिल्में शामिल हो गई तो कुछ को पसीना बहाना पड़ा। अगर एक सुपरस्टार ऐसा है जिसने पिछले 13 सालों में हर बार शतक ही जड़ा है। चलिए बताते हैं आखिर कौन है वो तुर्रम खान।

आमिर खान ने रचा था इतिहास

First Bollywood Movie in 100 Crore Club: वैसे बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 100 करोड़ का रिकॉर्ड बनाने वाले सुपरस्टार Aamir Khan थे। जिनकी 'गजनी' ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। उन्होंने ही दूसरे सितारों के लिए रास्ता बनाया था, और फिर तो एक के बाद फिल्में इस क्लब में शामिल हुई। A.R. Murugadoss के निर्देशन में बनी Ghajini का बजट 65 करोड़ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 157.85 करोड़ रुपये का भारत में कलेक्शन किया था।

सलमान खान की सबसे ज्यादा फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल

बॉक्स ऑफिस के एटीएम मशीन तो सलमान खान हैं, जिनकी सबसे ज्यादा फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। पिछले 13 सालों में उनकी हर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में कामयाब हुई है।
  • सिर्फ 'राधे' और 'अंतिम' ही ऐसी दो फिल्में हैं जो इस रिकॉर्ड नहीं बना पाई थी। दरअसल 'राधे' कोविड19 के समय ओटीटी पर रिलीज हुई थी और 'अंतिम' आयुष शर्मा की फिल्म थी, जिसे भी कोरोना की वजह से नुकसान झेलना पड़ा था।
  • इस तरह सलमान खान की कुल 16 फिल्में हैं, जो सौ करोड़ रुपये कमाने में कामयाब हो पाती है।

किसने कितनी बार लगाया शतक, शाहरुख से आगे अक्षय कुमार

इसके बाद अक्षय कुमार आते हैं, जिनकी फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल है। खिलाड़ी की कुल 15 फिल्में हैं जो शतक लगाने में कामयाब हुई है। इसके बाद अजय देवगन आते हैं जिनकी 12 फिल्में, शाहरुख खान की 8, ऋतिक रोशन की 6 तो रणवीर सिंह की 5 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हैं।

सलमान खान की वो फिल्में, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं

(Salman Khan 100 crore movies list)

1. दबंग
2. रेडी
3. बॉडीगार्ड
4. एक था टाइगर
5. दबंग 2
6. जय हो
7. किक
8. बजरंगी भाईजान
9. प्रेम रत्न धन पायो
10. सुल्तान
11. ट्यूबलाइट
12. टाइगर जिंदा है
13. रेस 3
14. भारत
15. दबंग 3
16. किसी का भाई किसी की जान


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.